हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke 1

English के अलावा हिंदी में भी कुछ शब्द Silent होते हैं….!
जैसे की अगर ध्यान दिया हो तो, जब कोई
दुकानदार भाव करते समय कहता है कि
”आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे”* तो इसमे…

”चूना” शब्द Silent होता है…!
शादी के समय ये कहा जाता है कि हमारी
लड़की तो ”गाय है गाय” उसमें ” सींगवाली” शब्द silent होता है…!
बिदाई के वक्त जब दूल्हे से कहा जाता है।
ख्याल रखना, इसमें ”अपना” शब्द Silent रहता है…!!

Joke 2

ससुर- मेरी बेटी का ख्याल रखना, इसकी
आँखों में आंसू ना आने पाये…!
दामाद- ठीक है प्याज मैं काट दूंगा पर
बर्तन इसे ही धोने होंगे…!!

Joke 3

पुलिस इंस्पेक्टर- तुमने बक्सा चुराया पर पास
पड़ी नोटों की गड्डी छोड़ी दी…!
चोर- साहब पर FIR में इसका जिक्र मत करना…!
इंस्पेक्टर- क्यों…?
चोर- मेरी इस चूक के लिए पिताजी मुझे मारेंगे…!!

Joke 4

 

एक 88 साल के बुजुर्ग को फोन आया…
सर, हम बैंक से बोल रहे हैं, म्युचुअल फंड ले लो,
सात साल में भाव डबल हो जाएंगे…..!
बुजुर्ग ने जवाब दिया- बेटा, मैं उम्र के उस मोड़ पर हूं कि
केले भी कच्चे नहीं खरीदता…!!

Joke 5

पप्पू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया…!
पप्पू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बॉला-
“ले काट ले जितना काटना है काट ले…!”
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला- अबे तू इंसान है या भूत…?
पप्पू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन साले मेरा यहां पैर नकली है…!!

Joke 6

पति-पत्नी एक भीड़ भरी बस में यात्रा कर रहे थे…..
पतिदेव एक सुंदर औरत से बस में सटकर खड़े हुए थे….
स्वभाविक रूप में यह देखकर पत्नी जल रही थी….!
अचानक वह सुंदर औरत घूमी और आदमी के गाल पर एक जोरदार तमाचा
मारा,शर्म नहीं आती पराई औरत को चिकौटी काटते….!

बस से उतर कर पति पत्नी को सफाई देने लगा कि….
उसने चिकौटी नहीं काटी थी…!
पत्नी अर्थपूर्ण नजरों से देखते हुए मुस्कुरा कर बोली-
“और चिपको…. चिकौटी मैंने काटी थी….!!”

Joke 7

पत्नी (पति से)- तुम सब आदमी एक जैसे ही होते हो,
घर में खूबसूरत बीवी होने के बावजूद भी,
बाहर गर्लफ्रेंड ढूंढते हो…!
मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर
बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क है?
पति- तकरीबन 25 किलो का…!!

 

Joke 8

एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये…!
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था…!
बादशाह- तुम कब से कैद में हो…?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से…!
यह सुनकर बादशाह की आँखों में आँसू आ गये और बोला-“इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है…!!”

Joke 9

लड़का- वो दिन भी जल्दी आएगा,
लड़की- तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे..?
लड़का- ऐसा सोचना भी मत!
लड़की- मुझे रोज शॉपिंग कराओगे.?
लड़का- क्यों नहीं बहुत सारी!

लड़की- तुम्हारे जिंदगी में कोई और तो नहीं..?
लड़का- नहीं बिल्कुल नहीं! लड़की- You Love ME NA.?
लड़का- YES डियर
लड़की- OH DEAR
Reality देखने के लिए अब एक बार नीचे से ऊपर पढ़ते जाओ।

 

 

By Akash