हंसना हम सबके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है  और इसीलिए हमे हंसने मुस्कुराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए और जब भी हम खुश रहते है तो इससे हमारे स्वास्थ और हमारी मानसिक सेहत भी एकदम दुरुस्त रहती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के इस पोस्ट में हम आपके  कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जिन्हें पढ़ने के बाद यकीनन आपकी हंसी रुक नहीं पाएगी. तो देर किस बात की है चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये खूबसूरत सिलसिला.

संता- देख तेरी बीवी को सांप काट रहा है……!
बंता- अबे वो काट नहीं रहा…..
उसका जहर खत्म हो गया है…..
तो वह रिचार्ज करवाने आया है……!!

 

लड़का- आई लव यू…..
लड़की- मेरी चप्पल का साइज पता है ना….?
लड़का- लो कर लो बात फ्रेंडशिप हुई नहीं…..
और फरमाइशें से शुरू……!!

लड़की शादी में आए अपने पुराने बॉयफ्रेंड से कहती है….
लड़की- कल मेरी शादी है….
उसके बाद सुहागरात तो….
अब तुम क्यों वापस आए हो मेरी जिंदगी में….?
लड़का- DJ का आर्डर हमको ही मिला है तो….
अब क्या काम धंधा भी छोड़ दें…..!!

बारिश और पत्नी दोनों शुरुआत में ही….
अच्छी लगती है बाद में तो…..
भैया…. सब… किच किच किच
अरे भाई…. ध्यान से हंसना….
कहीं पत्नी देख ना ले… वरना…
ओले भी पड़ सकते हैं…..!!

जब आप रोते हैं तो कोई नहीं देखता…..
जब आप चिंतित होते हैं तो कोई नहीं देखता…..
जब आप प्रॉब्लम में होते हैं तो कोई नहीं देखता….
लेकिन एक दिन….
किसी लड़की के साथ घूमने जाओ तो….
साला उस दिन पूरा का पूरा मोहल्ला देख लेता है…..!!

पापा- दिन भर फेसबुक पर बैठा रहता है….
यह तुझे रोटी नहीं देने वाली….!
बेटा- पापा मुझे भी पता है रोटी नहीं देगी पर….
रोटी बनाने वाली तो यहीं मिलेगी…..!!

पत्नी- आपने कल बहुत अधिक शराब पी रखी थी….
पति- नहीं… कुछ ज्यादा नहीं पी थी….!
पत्नी- फिर क्यों आप नल के पानी के पास बैठकर….
नल को बोल रहे थे…..
रो मत…. सब ठीक हो जाएगा….!!

 

लडकी पप्पू से : आप का कुत्ता तो
टाइगर जैसा दिखता है,
क्या खिलाते हैं आप !
पप्पू : ये कमीना टाइगर ही है,
प्यार व्यार के चक्कर में पड़ गया
शकल कुत्ते जैसी हो गई है।

एक बैंक में लिखा था….
अंगूठा लगाने के बाद अंगूठे पर लगी स्याही को….
दीवार पर ना पोंछे….
किसी ने नीचे बड़ा अच्छा वाक्य लिख दिया कि….
अरे पागलों…. ऊपर लिखी सूचना पढ़ना आता तो….
अंगूठा लगाते ही क्यों….!!

 

संता- आप क्या जॉब करते हैं….?
बंता- सिंगर हूँ…!
संता- कभी देखा या सुना तो नहीं गाते हुए…..
बंता- मोहल्ले वाले चुप रहने के…..
20 हज़ार महीना देते हैं…..!!

एक महिला मॉल से बिस्कुट चुराते हुए पकड़ी गई….
जज ने कहा- तुमने जो बिस्कुट का पैकेट चुराया….
उसमें 10 बिस्कुट थे इसलिए….
तुम्हें 10 दिन की जेल की सजा दी जाती है…..!
तभी पति पीछे से चिल्लाया….
जज साहब….. इसने साबूदाने का पैकेट भी चुराया है….!!

पप्पू – आपकी बीवी दिखाई नहीं दे रहीं हैं??
बॉस – नहीं मैं उसे पार्टी में नहीं लाता!!
पप्पू – क्यूँ सर
बॉस – वो गॉव की हैं ना!!
पप्पू – ओहह, माफ़ करना
मुझे लगा केवल आपकी हैं!!

 

By Akash