टीवी पर प्रसारित होने वाले कई सारे एक से बढ़कर एक सीरियल्स और शोज का डायरेक्शन और प्रोडक्शन कर चुकी एकता कपूर आज टीवी क्वीन के नाम से अपनी पहचान रखती हैं| एकता कपूर की बात करें तो इन्होंने अपने कैरियर में कई शानदार सीरियल्स का निर्देशन किया है जिस वजह से आज इनके चाहने वालों की संख्या भी किसी एक्टर या एक्ट्रेस से कम नहीं है|

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अगर बात करें एकता की निजी जिंदगी की तो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इन्हें अक्सर चर्चाओं का विषय बनते देखा जाता है| ऐसा इसलिए क्योंकि एकता कपूर की उम्र अब पूरे 46 साल हो चुकी है लेकिन अभी तक इन्होंने शादी नहीं की है और अकेले ही अपनी जिंदगी गुजारती आई हैं|हालांकि कई बार एकता कपूर की शादी से जुड़ी खबरें सामने आ चुकी हैं और इसके अलावा एक्ट्रेस को रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी काफी चर्चाओं में देखा गया है| वहीं अब एकता कपूर को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं के आने वाले दिनों में अपने करीबी दोस्त तनवीर बुकवाला के साथ वो शादी रचाने वाली है|

हालांकि एकता ने अभी तक इस बारे में खुलकर बात नहीं की है पर तस्वीरों में एकता कपूर जिस अंदाज में तनवीर के साथ नजर आ रही हैं उसे देखकर फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं के आने वाले दिनों में एकता कपूर तनवीर संग साथ शादी करने जा रही हैं| बात करें अगर इस तस्वीर की तो इसे एकता ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है-‘हम बहुत जल्द वहां, मैं आप सभी को जल्द बताऊंगी’|

एकता कपूर अब एक बार फिर से काफी वक्त बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों बातचीत का विषय बनी हुई है| सोशल मीडिया पर शेयर की गई एकता कपूर की यह तस्वीर बेहद तेजी से वायरल हो रही है| और इसी के साथ साथ फैंस अपनी चाहिती एकता कपूर की शादी को लेकर दोबारा से काफी एक्साइटेड हो रहे हैं|

बता दे, एकता कपूर के साथ साथ तनवीर बुकवाला नें भी एकता कपूर के साथ कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की हैं| और खास बात यह है इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा है कि अब इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का समय आ गया है| ऐसे में तनवीर के ऐसे रिएक्शन के बाद फैन्स एकता कपूर से भी खुशखबरी पाने का इंतजार कर रहे हैं|

एकता कपूर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर कई बार चर्चा का विषय बन चुके हैं लेकिन उहे अक्सर इस बारे में बात न करते हुए और इन बातों को अवॉयड करते देखा जाता है| लेकिन अब जब उन्होंने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर की है, तो फैन्स भी अब ऐसे कयास लगाने लगे हैं के शायद एकता कपूर आप अपने रिलेशनशिप से पर्दा हटाने वाली हैं|

बात करें अगर तनवीर बुकवाला तो उन्हें कई बार एकता कपूर संग तस्वीरों में देखा जा चूका है और साथ ही कई बार उन्हें एकता कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चाओं में देखा गया है|

By Anisha