चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी के बेहद मशहूर धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है के चाहने वाले आज घर-घर में मौजूद है| इस सीरियल की बात करें तो बीते कई सालों से यह लाखों दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है और इसी वजह से आज सीरिअल के साथ-साथ इसके किरदारों और उन्हें निभाने वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने भी लोगों के दिलों में अपनी एक अहम पहचान बना ली है|

ऐसे में इस सीरियल में नजर आये अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के भी आज लाखों चाहने वाले मौजूद हैं जिस वजह से सीरियल के सितारे आज अपने वर्कफ्रंट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं| और अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको सीरियल के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं|

ये अभिनेता आयुष विज हैं जिन्हें सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में मोहित का किरदार निभाते हुए देखा गया था| बात करें अगर आयुष विज की तो अभिनेता इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी अधिक चर्चाओं में बने हुए हैं| दरअसल बीती 31 अक्टूबर की तारीख को अभिनेता आयुष विज ने साक्षी कोहली संग शादी रचाई है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है|

आयुष विज की इन शादी की तस्वीरों को उन्हीं की बहन आरिया द्वारा शेयर किया गया है| उनकी बहन आरिया ने अपनी बहन की शादी की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी हैं| तस्वीरों की बात करें तो इनमें आयुष विज सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं| और वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें साक्षी कोहली की तो उन्हें शादी के दौरान गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में देखा गया था और अपने ब्राइडल लुक में साक्षी कोहली बेहद ही प्यारी और खूबसूरत लग रही थी|

सोशल मीडिया पर सामने आई आयुष विज की यह तस्वीरें उनकी बहन आरिया ने अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं| और शेयर करते ही ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है| इन तस्वीरों पर फैन्स के साथ साथ कई फेमस सेलिब्रिटीज़ नें भी कमेन्ट करते हुए इन्हें शादी और आगे के जीवन की शुभकामनाएं दी है| शादी फंक्शन के दौरान अभिनेता रोहन मेहरा और अभिनेत्री शाइनी दीक्षित भी नजर आई थी जैसा की तस्वीरों में भी देखा जा सकता है|

सोशल मीडिया पर आयुष विज की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आरिया ने कैप्शन में लिखा है – आयुष की शादी। और इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ साथ आरिया नें एक विडियो भी शेयर किया है जिसमे आयुष और साक्षी को दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है|

और इसके अलावा एक और विडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है जिसमे साक्षी और आयुष एक दुसरे को जयमाला पहनाते नजर आ रहे हैं|बता दें, अपने इस शादी फंक्शन के दौरान आयुष और साक्षी बेहद खुश नजर आये थे और इन दोनों नें उन लम्हों ओ जमकर एन्जॉय भी किया था|

By Anisha