हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने सिंगर सोनू निगम अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं | सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज के जादू से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पुरे देश के लोगो को अपना दीवाना बनाया है और इंडस्ट्री में काफी ज्यादा  पापुलैरिटी हासिल किया है | सोनू निगम ने  अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट गाने गाए हैं और वर्तमान समय में सोनू निगम का नाम बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और सबसे  लोकप्रिय  सिंगर्स के लिस्ट में शुमार हो चुके है |

सोनू निगम अपने गानों के साथ साथ अपने निजी जीवन और विवादों को लेकर भी काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने रहते हैं| सोनू निगम म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम बन चुका है और करोड़ों लोगो के दिलों पर अपने सुरों के जरिये  राज करने वाले सिंगर सोनू निगम की लव लाइफ भी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है और आज हम आपको सोनू निगम के लव लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है|

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने  15 फरवरी साल 2002 में  मधुरिमा के साथ शादी रचाई थी और बात करें इन दोनों के लव लाइफ की तो सोनू निगम और मधुरिमा की पहली मुलाकात एक प्रोग्राम के दौरान हुई थी और  इनकी यह पहली मुलाकात कुछ ऐसी रही की दोनों ने यह तय कर लिया था कि दोनों आगे भी एक दूसरे से मिलते रहेंगे और  दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती भी हो गयी थी |

वही इन दोनों की दोस्ती का प्यार में बदल गई इन दोनों को पता भी नहीं चला और कुछ समय के बाद मधुरिमा और सोनू निगम एक दूसरे को डेट करने लगे  और समय के साथ साथ इन दोनों का प्यार भी परवान चढ़ने लगा था |

करीब  7 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मधुरिमा और सोनू निगम ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और साल 2002 में मधुरिमा और सोनू निगम शादी के बंधन में बंध गए और आज यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं|

सोनू निगम और मधुरिमा के रिश्ते की सबसे दिलचस्प बात यह है कि सोनू निगम ने खुद से उम्र में 15 साल छोटी मधुरिमा के साथ शादी रचाने का फैसला किया था |

वही उम्र में इतना बड़ा अंतर होने के साथ-साथ इन दोनों का धर्म भी अलग-अलग था और जहाँ  सोनू निगम ब्राम्हण परिवार से ताल्लुक रखते थे वही मधुरिमा बंगाली परिवार से थी परंतु इन दोनों ने प्यार के आगे उम्र और धर्म  के  बंधन को तोड़ कर एक दूसरे से शादी रचाने का फैसला किया और इस कपल ने 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के खास मौके पर साल 2002 में  शादी रचा ली|

आपको बता दें सोनू निगम की शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिजीत सिंह, अनूप जलोटा जैसे  तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हुए थे और इस शादी में कुल  700 मेहमान शामिल हुए थे आर्य शादी बॉलीवुड की ग्रैंड शादियों में से एक थी| शादी के बाद साल 2007 में सोनू निगम और मधुरिमा एक बेटे के माता-पिता  बने और  सोनू निगम के बेटे का नाम नेवान है जो कि अपने पिता की तरह ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर  बनाने में लगा हुआ है और वह गाना गाने में काफी ज्यादा रूचि भी रखता है|

बात करें सोनू निगम की पत्नी मधुरिमा की तो मधुरिमा लाइमलाईट से कोसों दूर ही रहती है और वो अपना पूरा समय अपने घर परिवार को देती है |

वही मधुरिमा को सोनू निगम के साथ अक्सर ही बॉलीवुड पार्टीज में देखा जाता है | सोनू निगम की पत्नी मधुरिमा दिखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है और उनके अंदर वो सभी खूबियां हैं जो कि एक आइडियल पत्नी में होती है|

By Anisha