बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैं। अपने इस जन्मदिन पर बेबो ने एक ग्रेंड पार्टी ऑर्ग्रेनाइज की। बॉलीवुड अभिनेत्री के इस जन्मदिन को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए पार्टी में कई दिग्गज स्टार आए। जो कि इस पार्टी की जान बन गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस पार्टी में आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर और मलाइका अरोड़ा तक शामिल हुए थे।

करीना की पार्टी में आए ये दिग्गज स्टार

इस पार्टी में सितारों की शिरकत कुछ इस तरह लग रही थी। जैसे कि यहां पर सितारों का मेला लगा हो। करीना कपूर के जन्मदिन की इस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी हैं। इस पार्टी में आए तमाम स्टार्स सेलेब्रिटी फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हो गए जबकि कई स्टार्स इससे बचते हुए नजर आए।

करीना कपूर की बर्थडे पार्टी में मनीष मल्होत्रा के साथ करण जोहर भी पहुंचे थे। इसके अलावा यहां पर करीना की दोस्त मानी जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोरा भी पधारी। जो कि हर बार कि तरह ही अपने स्टाइलिंग अंदाज और खूबसूरत ड्रैसिंग सैंस के चलते पार्टी की शान बन गई। तो वहीं इस पार्टी में करीना कपूर के भाई और भाभी यानी की रणबीर कपूर औैर आलिया भट्ट भी आई।

हाथों में हाथ डाल रणबीर और आलिया ने ली एंट्री

रणबीर और आलिया हाथों में हाथ डाल कर साथ चल रहे थे। इस दौरान दोनों ने ही पैपराजी को जमकर पोज दिए। यहां पर अलिया भट्ट ने काले रंग की मखमली ड्रेस पहन रखी थी। जबकि रणबीर नीले रंग की टी-शर्ट में कूल लग रहे थे। बेबो की इस पार्टी में मलाइका और महीप कपूर ने ब्लैक ड्रेस कैरी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

वहीं इस पार्टी में करीना कपूर की ननंद और सैफ अली खान की बहन अपने पति कुणाल खेमू के साथ आई। इसके अलावा बेबो को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सारा अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट और सबा अली खान जैसे परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई दी।

By Rubi