हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

पठान ने अपनी बीवी को गोली मार दी….
हालांकि उसकी बेगम ने सिर्फ
इतना कहा था कि- मैं अपनी जिंदगी शान और
शौकत के साथ गुजारना चाहती हूं….!
अब पठान भाई शान और शौक़त को ढूंढ रहा है…!!

एक बार विज्ञान की शिक्षिका ने पप्पू से पूछा-
शिक्षिका- पप्पू बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
पप्पू- नील आर्मस्ट्रांग
शिक्षिका- शाबाश, और दूसरा?
पप्पू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा मैडम,
लंगड़ा थोड़े ना था वो…!!

लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया
और सारी कमाई चली गयी.

 

सगाई के बाद लड़की लड़के से कहती है…
लड़की- अब लड़कियों को देखना बंद करो
लड़का- ओह, क्या मतलब है?
लड़की- इधर-उधर देखना बंद करो
लड़का- मैं खाना खाने आया हूं तो इसका मतलब यह नहीं
कि मैं मेनू नहीं देख सकता

फूलवाला- साहब ये फूल अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ले लो…!
मोनू- मेरी कोई गर्लफ्रेंड नही है
फूलवाला- तो फिर अपनी मंगेतर के लिए ही ले लो
मोनू- वो भी नहीं है
फूलवाला- तो फिर अपनी बीवी के लिए ले लो
मोनू- मेरी बीवी भी नहीं है
फूलवाला- ऐ दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान, मेरी तरफ से ये फूल तेरे लिए….!!

पति ने पत्नी से कहा पिछले महीने का हिसाब दो…
पत्नी ने हिसाब लिखना शुरू किया और….
बीच बीच में लिखने लगी भ.जा.कि.गे .
800भ.जा.कि.गे 2000भ.जा.कि.गे 500भ.जा.कि.गे.
पति ने पूछा- ये भ.जा.कि.गे की क्या है ?
पत्नी- भगवान जाने किधर गए…!!

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।

संता के हाथ में नया फोन देखकर…
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
संता- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।

बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

पति- क्या देख रही हो?
पत्नी- कुकिंग शो।
पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।

पप्पू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में यह सवाल पूछा गया…
सवाल- कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?
पप्पू का जवाब- बेसन के पकौड़े।

शराबी- एटीएम में पैसे हैं क्या?
गार्ड- हां हैं।
शराबी- निकाल लूं?
गार्ड- हां, निकाल लो
शराबी- लाओ, पेंचकस है क्या, आज सारा कैश निकाल लूंगा।
गार्ड बेहोश…

 

By Akash