आज के तनावपूर्ण जीवन के भाग दौड़ में हर इंसान बुरी तरह फसा हुआ है। खुशियां तो मानो जैसे उससे काफी दूर जा चुकी ह। ऐसे में हमारा बॉलीवुड लाइव साइट आपके लिए लेकर आया है मज़ेदार चुलबुले चुटकुले। जिसे पढ़ आपको भी होने लगेगी गुदगुदी। तो चलिए करते है शुरू…

 

बंटू : पंजाब में Whatsapp पे ये मेसेज फैला है कि – “कर्फ्यू लगने वाला है, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, अपनी गाड़ियां फुल करा लो”

सारे पंजाबी गाड़िया लेके लाईन में लग गए,

एक बूढ़ा आ कर चिल्लाया–अरे गधों, जब कर्फ्यू ही लग जाना है, तो गाड़ियां क्या अपने Bedroom में चलाओगे,…फिर क्या…

पम्प छोड़ कर ठेकों पर लाईन लग गई ….

एक बार पप्पू ने घड़ी बनाने वाले से पूछा,” इस घड़ी को ठीक करने का क्या लोगे?”

घड़ीवालाः जितनी कीमत है, उसका आधा दे देना।

अगले दिन जब घड़ीवाले ने पप्पू से जब अपना मेहनताना माँगा तो पप्पू ने उसे दो थप्पड़ मार दिए।:o

घड़ीवाला: यह क्या किया तुमने?

पप्पू : कुछ नहीं, जब मैंने घड़ी लेने की जिद की थी, तो मेरे पिताजी ने मुझे चार थप्पड़ मारे थे।

 

एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई।

लड़की: सुनिए, मेरे एक हाथ में गिलास और दूसरे में प्लेट है, आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा देंगे।

लड़का: हाँ हाँ क्यों नहीं। क्या चीज़ हटानी है?

लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र।

सास बहु को फटकारते हुए बोली…

सास- तुम अपना मुंह बंद रखो. मायका नहीं ससुराल है. यहां तुम्हारी नहीं मेरी चलेगी

बहु प्यार से बोली…

बहु- सासू मां, मायका तो यहां आपका भी नहीं है. फिर आपकी क्यों चलेगी?

इसे कहते हैं नहले पर देहला!!

 

लड़की रोते हुए लड़के को देखकर बोली,

लड़की : रो क्यों रहे हो??? लड़का : मैंने आज तक किसी भी लड़की को किस नहीं किया

लड़की : रो मत ये ले मुझे Kiss करले,

किस लेने के बाद लड़का हंसने लगा,

लड़की : क्यों हंस रहे हो ????

लड़का : ऐसे रो रो कर मैंने मोहल्ले की सारी लड़कियों को Kiss कर लिया

 

यू पी सरकार से लैपटॉप पा कर एक  UP  का लड़का गूगल पर टाइप करता है

” Haw two empres a Garl if Week en inglish ” गूगल का जवाब –

“सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ, जेमें फायदा है, लड़की पटावे में कच्छु नई धरो,

जायदाद बिक जईहे जे चक्करो में

और जूता पडिहै सो अलग…”

मुंबई में एक प्रसिद्ध रेस्तरां द्वारा दिया गया विज्ञापन।

इस “वेलेंटाइन डे”, अपनी पत्नी को लाइए और भोजन पर 25% डिस्काउंट पाइए…

अपनी महिला मित्र को लाइए और 35% डिस्काउंट पाइए… अपनी प्रमिका को लाइए और 40% डिस्काउंट पाइए…

आप एक ही समय में सभी 3 नो को लाइए और 100% डिस्काउंट के साथ

एक महीने का कोम्प्लिमेंट्री (फ्री) लीलावती अस्पताल में रहने का मौका पाइये…

पड़ोसन पांच मिनट से हाथ हिला रही थी, तो

पप्पू ने भी हाथ हिलाया और हाय किया…

तभी पीछे से बीवी ने पीठ पर जोरदार थाप मारी और बोली –

सामने वाली तुम्हें हाय नहीं कर रही है,

अपनी खिड़की का कांच साफ कर रही है…

By Akash