एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारों की बात करें तो हमारे बीच आज कई ऐसे सितारे मौजूद हैं जिन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको एक ऐसी ही मशहूर और बेहद जानी मानी बॉलीवुड कोरियोग्राफर से मिलाने जा रहे हैं, जो इन दिनों अपने लव अफेयर से जुडी खबरों को लेकर खूब सुर्खियाँ बटोर रही है…

बॉलीवुड की यह फेमस कोरियोग्राफर कोई और नहीं बल्कि गीता कपूर हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, और इसके साथ साथ इन्हें कई फेमस डांस रियलिटी शोस में भी जज के रूप में भी देखा जा चुका है|

लेकिन अगर गीता कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो, आज उनकी उम्र 44 साल हो चुकी है और अब हम से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एक युवा लड़के को डेट कर रही हैं और इसी वजह से इन दिनों गीता चर्चाओं में बनी हुई है| दरअसल, गीता कपूर को कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों में एक लड़के के साथ स्पॉट किया गया है, जिन्हें देखने के बाद अब फैंस ऐसे अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद गीता उन्हें डेट कर रही है|

मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि गीता कपूर इन दिनों एक फेमस मॉडल और एक्टर राजीव खंचवी को डेट कर रही हैं, जो कि एक कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं| गीता को कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों में राजीव के साथ पार्टी और इवेंट्स में भी देखा जा चुका है|

पर उनसे जब भी अपने इस रिलेशनशिप या फिर बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल किए गए हैं, तो अधिकतर बाद उन्होंने इन सवालों को टाल दिया है, या फिर ऐसे सवालों से बचती नजर आई हैं| और वहीँ दूसरी तरफ अगर राजीव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो, उन्हें कई बार अपने अकाउंट पर ऐसी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है, जिनमें गीता भी उनके साथ नजर आई हैं| हालांकि, जब राजीव से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि असल जिंदगी में गीता और वह सिर्फ अच्छे फ्रेंड्स हैं|

15 साल की उम्र में की शुरुआत

गीता कपूर की बात करें तो, महज 15 साल की उम्र में उन्होंने व्यापार के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी, जिन्होंने बॉलीवुड की लीजेंडरी कोरियोग्राफर्स सरोज खान और फराह खान को अपने गुरु के रूप में चुना था| हालांकि, गीता कपूर आज एक सफल कोरियोग्राफर के रूप में बॉलीवुड में अपनी पहचान रखती हैं, जिन्होंने टीवी पर प्रसारित होने वाले बेहद पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में जज के रूप में नजर आते हुए कई प्रतिभाशाली डांसर्स का चयन किया है|

हालांकि, अगर असल जिंदगी की बात करें तो, 44 सालों की हो चुकी गीता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है और वह अभी तक अपनी जिंदगी को अकेले ही जीते आ रहे हैं|

By Anisha