बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर आज 5 जुलाई 2022 को अपना 49 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और आज गीता कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको इनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं| कोरियोग्राफर गीता कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में गीता मां के नाम से भी जाना जाता है और वह डांस रियलिटी शोस में ज्यादातर जज की भूमिका में नजर आती है|

वही इन रियलिटी शोज में नजर आने वाले यह कंटेस्टेंट गीता कपूर को गीता मां कह कर बुलाते हैं| कोरियोग्राफर गीता कपूर को मां के लाना वैसे तो बेहद पसंद है परंतु अफसोस असल जिंदगी में अब तक गीता कपूर सिंगल है और उन्हें मां बनने का सुख नहीं मिला है| दरअसल 49 साल की गीता कपूर को अभी तक उनका परफेक्ट मैच नहीं मिला है और अब तक गीता कपूर ने शादी नहीं रचाई है |

हालांकि एक मौका ऐसा भी आया था जब गीता कपूर अपनी मांग में सिंदूर भर कर दुनिया के सामने आ गई थी और गीता कपूर की सिंदूर लुक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी और इस तस्वीर को देखने के बाद गीता कपूर के फैंस काफी हैरान रह गए थे|

आपको बता दें गीता कपूर ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह सुहागन के अवतार में नजर आ रही थी| गीता कपूर ने जैसे ही अपनी मांग में सिंदूर भरे हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी वैसे ही गीता मां के शादीशुदा होने की चर्चाएं भी काफी तेज हो गई थी और वही गीता कपूर के फैंस यह अनुमान लगा रहे थे कि इन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है|

शादी करेंगी तो डंके की चोट पर

हालांकि गीता कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करने के बाद यह स्पष्ट किया था कि जब वह शादी करेंगी तब वो अपनी शादी छिपाएगी नहीं और धूमधाम से शादी करेंगी|गौरतलब है कि गीता कपूर की सिंदूर लुक वाली जो तस्वीर सामने आई थी दरअसल यह अवतार गीता कपूर ने अपने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के लिए लिया था|

गीता कपूर ने बताया था कि यह एपिसोड बॉलीवुड की कुछ एवरग्रीन नायिकाओं के बारे में था जिस वजह से हम इस तरह से तैयार हुए थे| गीता कपूर ने बताया कि पूरी दुनिया जानती है कि मैं रेखा की कितनी बड़ी फैन हूं और इसी वजह से मैंने उनकी तरह कपड़े पहनने का फैसला किया और वह अपनी मांग में बिना शादी के ही सिंदूर लगाती हैं और रेखा की यही चीज मैंने भी कॉपी कर लिया था|

गीता मां ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उन्होंने सिंदूर लगाया है और उन्होंने कहा कि मैं भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हूं और मैं हर सोमवार को पूजा के बाद अपनी मांग में सिंदूर लगाती हूं| होली जैसे त्योहार पर भी मैं अपनी मांग को सिंदूर से सजाती हूं और इस तरह से कई खास मौकों पर मैं अपने मांग में सिंदूर लगाती हूं|

जब उड़ी अफेयर की हवा

गीता कपूर अपने लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं |एक समय में गीता कपूर का नाम राजीव खिंची के साथ जुड़ा था और इन दोनों की एक साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी| दोनों के बारे में कहा जा रहा था कि इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा है परंतु गीता कपूर और राजीव ने यह सफाई दी थी कि यह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं|

By Anisha