बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है और इस कपल को फैंस इंडस्ट्री के सबसे आदर्श कपल के रूप में भी जानते हैं| जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख दोनों ही बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर और सफल कलाकारों में से एक है और दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर बना कर आज बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी सिनेमा इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय हैं और इन दोनों ने मराठी भाषा की कई फिल्मों में काम किया है|

बॉलीवुड के इस स्टार कपल को फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है और अक्सर ही जब यह कपल मीडिया से रूबरू होता है तो अपने सादगी भरे अंदाज से यह सभी का दिल जीत लेते हैं| जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख एक परफेक्ट कपल होने के साथ-साथ दो बच्चों के माता-पिता भी हैं और इस कपल के दो बेटे हैं जो कि अपने माता पिता की तरह ही बेहद संस्कारी और क्यूट है| रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जब भी अपने बच्चों के साथ कहीं भी पब्लिकली स्पॉट होते हैं तो इनका अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आता है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


इसी बीच जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि फैंस का दिल जीत रहा है दरअसल इस वीडियो में जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं | बता दे अभी कुछ समय पहले ही रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने दोनों बेटे रियान और राहिल के साथ एक स्पोर्ट इवेंट में शामिल हुए थे और इसी बीच जेनेलिया डिसूजा को उनके दोनों बच्चों के साथ पपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया|

वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के दोनों बेटे मीडिया वालों के सामने बहुत ही विनम्र और संस्कारी अंदाज में नजर आ रहे हैं और वह उन्हें बेहद ही क्यूट अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए नजर आ रहे हैं| स्टार कपल के बेटों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इन दोनों की क्यूटनेस और संस्कार की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|

दरअसल सोशल मीडिया पर जेनेलिया डिसूजा और उनके दोनों बच्चों का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों के साथ कार से उतरती हुई नजर आती है और इस दौरान मीडिया वाले इन तीनों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए इनके पास आते हैं और तब जेनेलिया डिसूजा के दोनों बेटे राहिल और रियान हाथ जोड़कर दोनों का अभिवादन करते हैं और इन दोनों के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं|

वही इस दौरान अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अपने दोनों बच्चों के पीछे खड़ी होकर मुस्कुराती हुई पोज देती नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर अब जेनेलिया डिसूजा के दोनों बच्चों का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोगों के काफी सारे सकारात्मक कमेंट देखने को मिल रहे हैं|

By Anisha