फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सारे पॉपुलर और चर्चित स्टार किड्स हमारे बीच मौजूद है, जो वैसे तो अभिनय की दुनिया के काफी नामी और प्रतिष्ठित परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, पर इसके बावजूद भी इन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना कैरियर नहीं बनाया है और इन्हें उतना अधिक मीडिया और लाइमलाइट में भी रहना पसंद नहीं है| ऐसे में हमारी यह पोस्ट भी ऐसे ही स्टार किड्स से जुड़ी हुई है, जिनके बारे में अपनी इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं…

सना कपूर

हमारी इस लिस्ट में शामिल सबसे पहला नाम हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर का है, जो रिश्ते में बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहिद कपूर की सौतेली बहन भी लगती हैं| पर, फिल्मी दुनिया में इतनी मजबूत पकड़ रखने वाले परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद भी सना कपूर आज अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं है| सना कपूर सिर्फ एक बार शाहिद कपूर की फिल्म शानदार में नजर आई थी|

अंशुला कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी आज इंडस्ट्री की कुछ बेहद मशहूर और जानी-मानी स्टार किड्स में गिनी जाती है, जिन्होंने अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है| पर, इसके बावजूद भी आज अंशुला कपूर अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती है और इसके अलावा आज उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग मौजूद है|

रिया कपूर

हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की हमारे इस लिस्ट का हिस्सा है, जो आज एक फिल्म प्रड्यूसर और फैशन डिजाइनर के तौर पर की पहचान रखती हैं और अधिकतर एक्ट्रेस सोनम कपूर जितने भी कपड़े पहनती हैं, वो उनकी बहन रिया कपूर द्वारा डिजाइन किए गए होते हैं| फिलहाल ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि अपनी बहन सोनम कपूर के मुकाबले रिया कपूर फिल्मी दुनिया में उतनी अधिक सफलता और लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई|

अर्पिता खान और अलवीरा खान

हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप के अभिनेताओं में गिने जाने वाले मेगा स्टार सलमान खान की बहन अलवीरा खान और अर्पिता खान भी इंडस्ट्री के ऐसे स्टार किड्स में शामिल है, जो एक्टिंग की दुनिया से पूरी तरह दूर है| हालांकि, सलमान खान की बहन अलवीरा खान एक तरफ जहां एक फिल्म प्रड्यूसर और फैशन डिजाइनर के तौर पर खुद की पहचान रखती हैं, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की बहन अर्पिता खान उनके कई प्रोजेक्ट को हैंडल करती हैं|

जोया अख्तर

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर भी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार किड्स में गिनी जाती है, जो वर्तमान समय में आज इंडस्ट्री की एक सफल निर्देशक और स्क्रीन राइटर के तौर पर खुद की पहचान बना चुकी हैं| हालांकि, अपने भाई फरहान अख्तर की तरह जोया अख्तर फिल्मों में नजर नहीं आई|

अक्षरा हसन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी अक्षरा हासन भी हमारी इस लिस्ट का हिस्सा है, जिनकी बहन श्रुति हसन अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से अभिनय की दुनिया में गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं| पर, अक्षरा हासन अभी भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से दूर है|

 

By Akash