पति ने पत्नी को वश में करने के लिए एक बाबा से ताबीज ली……
एक महीने बाद पति बाबा से बोला-
बाबा पत्नी पर कोई असर नहीं हुआ……
पर पड़ोसन वश में आ गई…..!
बाबा- इफेक्ट ना सही साइड इफेक्ट तो हुआ……!!

एक बार संता प्लेन से मुंबई जा रहा था……
वह बार-बार टॉयलेट जा रहा था…..
यह देख एयर होस्टेस ने पूछा-
आप 5 मिनट में 4 बार टॉयलेट जा चुके हैं……
क्या आपको चैन नहीं है…..?संता रोते हुए……
चैन तो है जी, लेकिन खुल नहीं रही है…..!!

 

बाबाजी- बच्चा तुझे स्वर्ग मिलेगा…..अब कुछ दक्षिणा दे दो…..!
लड़का- ठीक है, दक्षिणा में मैंने आपको ताजमहल दे दिया…..
आज से ताजमहल आपका हुआ…..!
बाबाजी- ताजमहल क्या तुम्हारा है…..?जो मुझे दे रहे हो……?
लड़का- तो क्या स्वर्ग तेरे बाप ने खरीद रखा है……
जो तू उधर के प्लाट यहां बांट रहा है……!!

छोटू- मम्मी, आप प्रेस क्यों कर रही हो…..?
मम्मी- प्रेस करने से सलवटें निकल जाती हैं…..!
छोटू- फिर तो अच्छा है मम्मी…..
मैं दादी के गाल की भी सलवटें निकालता हूं…..!!

 

नए सर ने क्लास में पूछा…..
एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ…..?
लड़का- आलिया भट्ट….!सर छड़ी हाथ में लेकर…..
यह सीखे हो…..?दूसरा लड़का- यह तोतला है सर…..
आर्यभट्ट बोल रहा है……!!

 

मेरे दोस्त ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में…..
इतना जबरदस्त नागिन डांस किया कि…..
लड़की के बाप को कहना पड़ा…..
अब शादी होने देगा या….
नागमणि लेकर मानेगा…..!!

रमेश- कैसी कट रही है….लॉकडाउन में जिंदगी….?
मोहन- एकदम मस्त…. तू बता….?
रमेश- तेरी भाभी मारने दौड़ती है तो….
बाहर भाग जाता हूं फिर…..
पुलिस मारने दौड़ती है तो घर में आ जाता हूं….!!

 

पत्नी सोते हुए पति के कान में चिल्ला कर बोली-
पत्नी- अजी सुनते हो…..!पति- क्या है कमबख्त….?
सुबह सुबह नींद खराब कर देती है…..!
पत्नी- अरे…. जरा ऊपर से संदूक उतार दो…..
मेरा हाथ छोटा पड़ रहा है….!
पति- तो जीभ का इस्तेमाल कर ले….वह तो बहुत लंबी है…..!!

 

मास्टरजी- ये बताओ कौन ज्यादा गुस्सा करता है…..?
लड़का या लड़की….?पप्पू- जाहिर सी बात है… लड़की….!
मास्टरजी- वो कैसे….? साबित करो….
पप्पू- देखो वो फर्स्ट बेंचवाली पिंकी….
मुझे किस करेगी तो मैं गुस्सा नहीं करूँगा….
लेकिन मैं पिंकी को किस करूँगा तो….पिंकी जरूर गुस्सा हो जायेगी….!!

सास- मैंने कितनी बार कहा है बहू की…..
बिंदी लगा कर बाहर जाया करो….!
बहू- पर जींस-टॉप पर बिंदी कौन लगाता है माँ जी….?
सास ने नहले पर दहला मार कर बोली-
मैंने कब कहा कि जींस पर लगा…..
माथे पर लगा कर…. बहु रानी….!!

संता- शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे…
लिखे चि. और सौ. का क्या मतलब होता है…?
बंता- पता नहीं, तू ही बता दे…?
संता- इसका मतलब होता है कि…..
शादी के बाद जब पत्नी उसे ‘सौ’ सुनाएगी तब…..
पति ‘चि’ भी नहीं करेगा…!!

कुछ अमीरों की चर्चा…..किसी ने कहा मेरा बाथरूम 10 लाख का है तो….
किसी ने कहा 20 लाख का है… तो किसी ने कहा 50 लाख का….
और जब यही बात एक गांव के आदमी से पूछी गई तो….
उसने बताया कि मैं जहां सुबह लोटा लेकर जाता हूं…..
उस खेत की कीमत 7 करोड़ है और….
ऐसे बाथरूम तो हम रोज बदल देते हैं…..!!

 

By Akash