ग्लैमर की दुनिया में आज लाफ्टर क्वीन के नाम से अपनी पहचान रखने वाली हमारे देश की बेहद मशहूर और जानी-मानी पर कॉमेडियन भारतीय सिंह आज सफलता और लोकप्रियता के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है| भारतीय सिंह की बात करें तो, देश में आज उनके लाखों चाहने वाले मौजूद हैं जिस वजह से आज वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम खबरों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं|

अभी बीते कुछ वक्त पहले ही भारतीय सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की थी कि आने वाले दिनों में वह अपने घर पर एक नए मेहमान का स्वागत करने वाली है, जिसके बाद से भारतीय सिंह के तमाम फैंस भी उन्हें काफी बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए थे|

ऐसे में अब एक बार फिर से भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया लाइमलाइट में नजर आ रहे हैं, क्योंकि आखिरकार कपल ने अपने घर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है| इस बात की जानकारी भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुद ही शेयर की है|


हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बच्चे की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, बल्कि इन्होंने अपने एक प्रेगनेंसी फोटोशूट के दौरान प्ले कराई गई एक तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस को यह जानकारी दी है कि कपल ने अपने घर पर एक बेटे का स्वागत किया है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘ इट्स ए ब्वॉय!’

जैसा कि हम सभी को पता है कि, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पहली बार पेरेंट्स बने हैं, ऐसे में एक तरफ जहां उनके घर पर खुशियों का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ कपल के तमाम चाहने वाले भी इस खुशी के मौके पर उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं|

फैंस के अलावा भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने सेलिब्रिटीज ने भी बच्चे के जन्म की शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी और एक्टर राहुल वैद्य से लेकर बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर जैसे बड़े सितारों के नाम शामिल हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने लाखों फैंस के साथ अपने प्रेग्नेंसी की अपडेट शेयर की थी, और अपने प्रेगनेंसी के दिनों में भारतीय सिंह अपने काम पर भी काफी सक्रिय रहे हैं| इसके साथ साथ भारतीय सिंह ने अपने प्रेगनेंसी के दिनों में कई खूबसूरत और प्यारी फोटोशूट लेकर आए थे, जिनमें उन्हें बड़ी खूबसूरती से अपना बेबी बंप फ्लौंट करते हुए भी देखा गया था|

असल जिंदगी की बात करें तो, कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाई थी, जो कि टीवी इंडस्ट्री के एक फेमस प्रोड्यूसर और स्क्रीन्र राइटर है| और आज अपनी शादी के तकरीबन 5 सालों बाद अपने-अपने घर पर एक नए मेहमान का स्वागत किया है|

 

 

By Anisha