पति: सुनो मुझे सपने में अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी: वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति: मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी: तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति: वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।


पति-पत्नी एक मूवी देखने जा रहे थे।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतज़ार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए): अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में): चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच
मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता?

संता नौकर से: ज़रा देख तो बाहर सूरज निकला है या नहीं ?
नौकर: बाहर तो अंधेरा है…!
संता: अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले न कामचोर!

टीटू: तुम्हारे पापा क्या काम करते हैं?
पप्पू: जी वो गालियां खाने का काम करते हैं।
टीटू: क्या मतलब?
पप्पू: जी वो Customer Care Executive हैं।

 

पंडित जी: बताओ विवाह क्या है?
पप्पू: पंडितजी विवाह एक ऐसा गठबंधन है, जिसमें दो लोग मिलकर उन समस्याओं को
सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते हैं, जो पहले कभी थी ही नहीं!

प्राइवेट जॉब करते बीमार पति से उसकी खूबसूरत बीवी बोली:
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ।
तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा: वो क्यों?

बीवी: 1) रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो|
2) घोडे की तरह भाग कर duty चले जाते हो।
3) गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
4) लोमडी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।

5) बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
6) घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
7) और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?

पत्नी: अजी सुनते हो, दो किलो मटर ले लूं?
पति: हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो।
पत्नी: राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लोगे इतने कि कम लूं?

 

ऐसा लगता है जैसे चूहे भी इंजीनियरिंग सीखकर आते हैं…
इन्हें पता होता है कि कौन सा तार काटने से मशीन नहीं चलेगी
क्योंकि ये हमेशा उसी तार को काटते हैं जिससे मशीन न चले।

एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया…
मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
लड़का: हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां: क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
लड़का: मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।

पप्पू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला…
पप्पू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!

टीचर: अगर 50 आदमियों को खिलाने के लिए 5 किलो दाल लगती है
तो 75 आदमियों को खिलाने के लिए कितनी दाल लगेगी।
बंटी: मैडम जी, दाल उतनी ही लगेगी बस पानी थोड़ा और डालना पड़ेगा।

एक बच्चा पार्क मे बेंच पे बैठा था और 1 के बाद 1 चॉकलेट खा रहा था।
पास बैठी 1 आन्टी बोली : ज्यादा मीठा खानेवाले जल्दी मर जाते हैं।
बच्चा: आपको मालूम है मेरी दादी की उम्र 106 साल थी जब वो मरी थी।
आन्टी: वो मीठा कम खाती होंगी।
बच्चा: नहीं !!! वो अपने काम से काम रखती थी।

 

By Akash