टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है और वही हर्ष और भारती अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के बाद बेहद खुश हैं| बता दे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी अपने तमाम प्रशंसकों के साथ साझा की थी और भारती सिंह के मां बनने की खबरें सामने आने के बाद से ही कॉमेडियन के फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं|

इसके साथ ही भारती सिंह के फैन्स उनके नन्हे शहजादे की पहले क्यूट झलक पाने के लिए भी काफी एक्साइटेड है हालांकि कॉमेडियन ने अब तक अपने नन्हे राजकुमार की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है परंतु हाल ही में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि इन दिनों ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है|

दरअसल भारती सिंह का जो वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वो वीडियो भारती सिंह के मां बनने के बाद का है और इस वीडियो में भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया और अपने लाडले बेटे के साथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर पोज देती हुई दिखाई दे रही है|

बता दे अपने बेटे को जन्म देने के बाद भारती सिंह हॉस्पिटल से जब अपने घर के लिए रवाना हो रही थी उसी दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर पैपारजी को खूब सारे पोज दिए और उनके साथ बातचीत भी की| सोशल मीडिया भारती हर्ष और उनके बेटे का यह वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर भारती के फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

बता दे हाल ही में बीते रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे को जन्म दिया था और वही मां बनने के बाद अब भारती को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है| हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया और न्यू बोर्न बेबी के साथ पहली बार स्पॉट की गयी है |सामने आई तस्वीरों में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने गोद में अपने न्यूबॉर्न बेबी ब्वॉय को लिए हुए नजर आ रहे हैं और वही माता-पिता बनने के बाद इस कपल के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है|

सोशल मीडिया पर भारती की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कॉमेडियन के फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और वही भारती के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” किसी की नजर ना लगे”| वही एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि,” मुबारक हो भारती”| तो वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि,” यह कपल सबसे प्यारा है”|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इस तरह से भारती सिंह के इस वीडियो पर लगातार प्रशंसकों के कमेंट आ रहे हैं और इसके साथ ही भारती सिंह के फैंस उनके बेबी बॉय की पहली झलक देखने के लिए काफी बेकरार है परंतु अभी तक भारती ने अपने बेटे को दुनिया से नहीं मिलवाया है |

गौरतलब है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने शादी के 5 साल बाद अपने बेबी बॉय के रूप में अपनी पहली संतान का इस दुनिया में स्वागत किया है | भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे को जन्म दिया था और यह गुड न्यूज़ इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को दी थी| आपको बता दें भारती सिंह अपने प्रेगनेंसी के लास्ट दिनों तक लगातार काम करती रही और इसके साथ ही कॉमेडियन ने अपने प्रेगनेंसी एक्सपीरियंस भी अपने तमाम प्रशंसकों के साथ बेहतरीन तरीके से शेयर किया है|

By Anisha