रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज एक उद्योगपति होते हुए भी देश में एक सेलिब्रिटी जैसी लोकप्रियता रखते हैं, और इसी वजह से मुकेश अंबानी के साथ-साथ आज उनके परिवार के सदस्यों को भी किसी ना किसी वजह से कई बार खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है|

क्योंकि आज मुकेश अंबानी का नाम हमारे देश के कुछ सबसे अमीर और प्रतिष्ठित उद्योगपतियों की लिस्ट में काफी ऊपर नजर आता है, इस वजह से लोग भी उनसे जुड़ी खबरों में काफी दिलचस्पी रखते हैं और ऐसे में आज अंबानी और उनके परिवार से जुड़ी खबरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आती हैं|

आज मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को अक्सर अपने बेहद शानदार और लग्जरी लाइफ़स्टाइल की वजह से चर्चा का विषय बनते हुए देखा जाता है, लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर मुकेश अंबानी के घर पर जो मेहमान आते हैं उनके ऊपर अंबानी परिवार द्वारा कितना खर्च किया जाता है और उन्हें किस तरह की सुख सुविधाएं दी जाती हैं…

सबसे पहले आपको बता दें कि आज मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ अपने मुंबई में बने हुए बेहद शानदार और आलीशान आशियाने एंटीलिया में रहते हैं, जहां पर तकरीबन 600 कर्मचारी काम करते है| और ऐसे में जब मुकेश अंबानी के घर पर कोई मेहमान आते हैं तो उनका भी बेहद भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है, जिस बारे में अपनी आज के इस पोस्ट में हम आपको विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं|

प्राप्त जानकारियों की माने तो मुकेश अंबानी के घर पर जब भी कोई मेहमान आता है तो सबसे पहले उसका बिल्कुल किसी राजा महाराजाओं की तरह भव्य तरीके से स्वागत-सत्कार किया जाता है|

घर में आने के बाद सबसे पहले उसे पानी की बोतल दी जाती है, जो कि Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani ब्रांड की होती है| जानकारी के लिए बता दें, इस पानी के 7:30 सौ मिलीलीटर की एक बोतल की कीमत तकरीबन 44 लाख रुपए बताई जाती है|

 

इसके बाद मेहमानों को नॉरिटेक के बर्तन में चाय सर्व की जाती है, जिसने खासतौर पर विदेशों से मंगाया जाता है और इसकी कीमत भी लाखों रुपए में है| इसके बाद घर आए मेहमानों को जो भी खाना पसंद होता है, उसे उनकी पसंद की हिसाब से बनाया जाता है और फिर शाही अंदाज में उन्हें खाना परोसा और खिलाया जाता है|

आपको बता दें, मुकेश अंबानी के घर पर खाना बनाने के लिए जो शेफ रखे जाते है, उनकी सिर्फ 1 महीने की सैलरी लगभग 2 लाख है, लेकिन उनके वो शेफ भी एक से बढ़कर एक डिशेस बनाने में सक्षम है|

इसके बाद घर आए मेहमानों के ठहरने के लिए काफी पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं और उनकी सुख सुविधाओं का भी बखूबी ध्यान रखा जाता है| इसके अलावा उनकी छोटी से छोटी पसंद नापसंद की भी काफी अच्छी तरह से देख रखी जाती है|हालांकि, अंबानी परिवार के लिए इतनी बड़ी बात नहीं है, और आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में अपनी पहचान रखने वाले मुकेश अंबानी के लिए यह लाजमी भी है|

By Anisha