तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन इंडस्ट्री का बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय कॉमेडी शो बन चुका है और यह कॉमेडी शो पिछले कई सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है| तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आने वाले कई किरदार दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और इन्हीं किरदारों में से एक है बबीता जी का किरदार जोकि तारक मेहता का बेहद पॉपुलर किरदारों में से एक है| इस किरदार को टीवी इंडस्ट्री की बेहद हसीन और मशहूर अदाकारा मुनमुन दत्ता निभाती है और वह पिछले 14 सालों से इस कॉमेडी शो के साथ जुड़ी हुई है|

मुनमुन दत्ता अपने इस शो के वजह से आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है और वही इस किरदार ने मुनमुन दत्ता को गजब की पापुलैरिटी दिलाई है| मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है और वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोस को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है| वही एक बार फिर से मुनमुन दत्ता अपनी एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा का केंद्र बन चुकी है|

दरअसल मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस है जो कि अपने बोल्ड अंदाज को लेकर काफी ज्यादा पॉपुलर है और वह अक्सर ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती है और अपने प्रशंसकों को दीवाना बना देती है| हालांकि इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की है जिसमें वह बोल्ड लुक में नहीं बल्कि ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही है जिसके चलते मुनमुन दत्ता की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं|

34 वर्षीय अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लाजवाब तस्वीरें पोस्ट की है और इन तमाम तस्वीरों में मुनमुन दत्ता ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही है| इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता डार्क पर्पल और पिंक कलर का लहंगा पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही है|

वही इस लहंगे के साथ मुनमुन दत्ता ने मेकअप और गजरे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है | मुनमुन दत्ता का यह ट्रेडिशनल अवतार उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का यह लोग काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है| इस पोस्ट पर अब तक 400000 से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और वही मुनमुन दत्ता के इस पोस्ट पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देकर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं| मुनमुन दत्ता के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” आप बहुत सुंदर लग रही हैं..”| वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” देसी लुक में आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं..”|


गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मुनमुन दत्ता बबीता जी का किरदार निभाती है और इस किरदार के लिए उन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं| मुनमुन दत्ता तारक मेहता शो से शुरुआत से ही जुड़ी हुई है और उन्हें इस किरदार के बदौलत इतनी ज्यादा पापुलैरिटी मिली है कि आज लोग मुनमुन दत्ता को उनके असली नाम से ज्यादा उनके बबीता जी के नाम से जानते हैं| आपको बता दें टीवी सीरियल के अलावा मुनमुन दत्ता मुंबई एक्सप्रेस, हॉलीडे और ढिंचेक एंटरप्राइजेस जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है|

 

By Anisha