Smiling Young Man Shaking Hands With Female At Interview

हर साल लाखों की संख्या में युवा देश की यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) की आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) की परीक्षा का हिस्सा बनते हैं| और न केवल वो इस परीक्षा के लिए सालों तक कड़ी मेहनत से तैयारी करते हैं बल्कि इस परीक्षा के लिए जी जान से मेहनत भी करते हैं| यह परीक्षा काफी कठिन इसलिए भी हो जाती है क्योंकि यह परीक्षा कुल तीन चरणों में ली जाती है जिसमे पहले के दो लिखित चरण होते हैं और इन्हें क्वालीफाई करने के बाद कैंडिडेट को तीसरे राउंड के लिए सेलेक्ट किया जाता है|

इसी तीसरे चरण में कैंडिडेट का इंटरव्यू होता है जिसमे कैंडिडेट से रीजिनिग और जनरल नॉलेज से जुड़े कुछ पेचीदा सवाल पूछे जाते हैं और आमतौर पर इन सवालों का उत्तर या तो सीधा नही होता या कैंडिडेट को वो उयद नही आते| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब बताने जा रहे हैं जो यकीनन इंटरव्यू राउंड के जरिये से आपको काफी मदद करने वाले हैं..

सवाल : फसलों पर डी.डी.टी. का छिड़काव किस प्रकार का प्रदूषण उत्पन्न करता है?

जवाब : फसलों पर डी.डी.टी. का छिड़काव मृदा तथा जल का प्रदूषण उत्पन्न करता है|

सवाल : अंटार्कटिका जाने वाले प्रथम भारतीय दल के प्रभारी कौन थे?

जवाब : अंटार्कटिका जाने वाले प्रथम भारतीय दल के प्रभारी डॉ. एस. जे. कासिम थे|

सवाल : राज्यसभा की सदस्यावधि कितने वर्ष की होती है?

जवाब : राज्यसभा की सदस्यावधि 6 वर्ष की होती है|

सवाल : पोटेशियम परमैंगनेट का प्रयोग पेयजल के शुद्धीकरण के लिए क्यों किया जाता है?

जवाब : पोटेशियम परमैंगनेट एक आक्सिडाइसिंग एजेंट है, इसीलिए पेयजल के शुद्धीकरण के लिए इसका प्रयोग किया जाता है|

सवाल : जीवाश्म किस प्रकार का शैल (rocks) में पाई जाती है?

जवाब : परतदार शैल (अवसादी) में जीवाश्म पायी जाती है|

सवाल : भारत के किस शहर में जल भविष्य का अंतराष्ट्रीय सम्मलेन आयोजित किया गया था?

जवाब : भारत के चेन्नई में जल भविष्य का अंतराष्ट्रीय सम्मलेन आयोजित किया गया था|

सवाल : भारतीय संविधान की किस अनुसूची में राज्यों और केंद्र शाशित प्रदेशो की सूचि है?

जवाब : भारतीय संविधान की पहली अनुसूची में राज्यों और केंद्र शाशित प्रदेशो की सूचि है|

सवाल : 700 ईस्वी में कुरुक्षेत्र में राजा हर्षवर्धन ने अपनी राजधानी कहा स्थापित की थी?

जवाब : 700 ईस्वी में कुरुक्षेत्र में राजा हर्षवर्धन ने थानेसर में अपनी राजधानी स्थापित की थी|

सवाल : ऑटोमोबाइल की किस परिचालन स्थिति में एक्सहॉस्ट गैस में कार्बन मोनो ऑक्साइड का अंश अधिकतम होता है ?

जवाब : ऑटोमोबाइल की निष्क्रिय चालन की स्थिति में एक्सहॉस्ट गैस में कार्बन मोनो ऑक्साइड का अंश अधिकतम होता है|

सवाल : पीकॉक एक पक्षी है परंतु वह अंडे नहीं देता, फिर भी उसके बच्चे कहां से आते हैं?

जवाब : अंडे पीहैन देती है,  पीकॉक अंडे नहीं देता है| और इन्ही अण्डों से बच्चे आते हैं।

सवाल : लड़की के शरीर का कौन सा हिस्सा होता है जिसको खाया जा सकता है?

जवाब : लेडी फिंगर यानी भिंडी, भले ही लडकी के शरीर का हिस्सा नही है पर इसका नाम यही सुझाता है के यह शरीर का ही हिस्सा है|

सवाल : ऐसी क्वया चीज़ है जो केवल नाम लेने से ही टूट जाती है?

जवाब : शांति, चुप्पी या खामोशी।

By Akash