अगर देश की कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं की बात करें तो उनमे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की आईएएस और आईपीएस की परीक्षा का नाम काफी ऊपर देखने को मिलता है| इस परीक्षा को हर साल लाखों कैंडीडेट्स देते हैं और इसके लिए वो कई सालों तक कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी भी करते हैं| एक-दो नहीं बल्कि कुल 3 चरणों में कराई जाने वाली है परीक्षा काफी अधिक कठिन इसलिए भी हो जाती है क्योंकि इसका तीसरा और अंतिम चरण एक इंटरव्यू रखा जाता है|

इस परीक्षा के पहले 2 चरणों में कैंडिडेट को लिखित माध्यम से लिया जाता है जिसमें कैंडिडेट से एकेडमिक से जुड़े सवाल किए जाते हैं| और इसके बाद जो कैंडीडेट्स इन प्री और मेंस नाम के  दो चरणों को क्वालीफाई कर जाते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किया जाता है  जहां पर कैंडिडेट से लॉजिकल रीजनिंग और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल किए जाते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी इंटरव्यू राउंड के नजरिए से तैयार किए गए कुछ सवाल बताने जा रहे हैं…

सवाल : भारत विभाजन के सिद्धान्त को सर्वप्रथम किस नेता ने स्वीकार किया था?

जवाब : भारत विभाजन के सिद्धान्त को सर्वप्रथम चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने स्वीकार किया था|

सवाल : प्रेस पर सभी प्रतिबन्ध किस समय में समाप्त किए गए?

जवाब : प्रेस पर सभी प्रतिबन्ध चाल्र्स मेटकाफ के समय में समाप्त किए गए|

सवाल : राज्य सरकार को कानूनी मामलों में सलाह देने के लिए कौन अधिकृत हैं?

जवाब : राज्य सरकार को कानूनी मामलों में सलाह देने के लिए महाधिवक्ता अधिकृत है|

सवाल : किसका कथन है, ‘‘एक देश के लिए स्वराज परम आवश्यक है और सुधार अथवा उत्तम राज्य इसके विकल्प नहीं हो सकते’’?

जवाब : यह कथन लाला लाजपत राय द्वारा कथित है|

सवाल : भाषा के आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया?

जवाब : भाषा के आधार पर सर्वप्रथम आन्ध्र प्रदेश का गठन किया गया था|

सवाल : जस्ता के लिए प्रसिद्ध ‘‘जावर’’ खानें किस राज्य में स्थित हैं?

जवाब : जस्ता के लिए प्रसिद्ध ‘‘जावर’’ खानें राजस्थान में स्थित हैं|

सवाल : किम्बलरे किसके लिए प्रसिद्ध है?

जवाब : किम्बलरे हीरे एवं सोने की खदान के लिए प्रसिद्ध है|

सवाल : प्रदीप्ति घनत्व का मात्रक क्या होता है?

जवाब : प्रदीप्ति घनत्व का मात्रक लक्स होता है|

सवाल : किस समाज सुधारक के प्रयत्नों के फलस्वरूप 1891 में सम्मति आयु अधिनियम पास हुआ, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर रोक लगा दी गयी?

जवाब : पारसी सुधारक वी.एम. मालबारी के प्रयत्नों के फलस्वरूप 1891 में सम्मति आयु अधिनियम पास हुआ, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर रोक लगा दी गयी|

सवाल : ध्वनी से सम्बन्धित विज्ञान क्या कहलाता है?

जवाब : ध्वनी से सम्बन्धित विज्ञान एकोस्टिक कहलाता है|

सवाल : अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फजल का जन्म कहाँ हुआ था?

जवाब :अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फजल का जन्म नागौर, राजस्थान में हुआ था”

सवाल : ऊनी कपड़े सर्दी से शरीर की रक्षा कैसे करते हैं?

जवाब : ऊष्मा के कुचालक होने के कारण ऊनी कपड़े सर्दी से शरीर की रक्षा करते है|

सवाल : 11 में कब 2 जोड़ने पर उत्तर 1 आता है ?
जवाब : घड़ी में समय गणना के वक्त 11 बजने के बाद 2 घण्टे समय निकलने या 2 को जोडने से 1 आता है।

By Akash