यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में सम्पन्न होती है जिसमे से इसका इंटरव्यू राउंड सबसे कठिन माना जाता है और इस इंटरव्यू में कैंडिडेट से कई सारे ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं जिनकाजिनका जवाब देने में अच्छे अच्छों की भी हालत खराब हो जाती है और आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब लेकर आये है तो आइये डालते है इनपर एक नजर

सवाल : भारत के किस नोट पर गांधी जी की तस्वीर नहीं होती है?
जवाब :1 और 2 रूपए (पुराने वाले) के नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं होती है।

सवाल : नील आर्मस्ट्रांग को चंद्रमा की सतह पर उतारने वाले अंतरिक्ष यान का क्या नाम था?
जवाब :अपोलो 11. यह मिशन 16 जूलाई 1969 को लॉन्च किया गया था।

सवाल : हवाई जहाज के ब्लैक बॉक्स का रंग कैसा होता है?
जवाब :ब्लैक बॉक्स का रंग नारंगी होता है

सवाल : भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली के निर्देशक का क्या नाम है?
जवाब :एस एस राजामौली।

सवाल : पूरी दुनिया में विश्व मच्छर दिवस किस दिन मनाया जाता है?
जवाब :20 अगस्त को।

सवाल : सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थीं?
जवाब :न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी। उन्हे 1989 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

सवाल : विदेश में शाखा खोलने वाला भारत का प्रथम बैंक कौन सा है?
जवाब :बैंक ऑफ इंडिया पहला ऐसा भारतीय बैंक था जिसने भारत से बाहर अपनी शाखा खोली थी। इस बैंक की पहली विदेशी शाखा सन 1946 में लंदन में खोली गई थी।

सवाल : स्माइलिंग बुद्धा कोड किस ऐतिहासिक घटना से संबंधित है?
जवाब :स्माइलिंग बुद्धा कोड भारत द्वारा 18 मई 1974 को किए गए सबसे पहले परमाणु परीक्षण का कोड था।

सवाल : सम्राट अशोक द्वारा लगवाए गए शिलालेख किस लिपि में है?
जवाब :ब्राह्मी लिपि में।

सवाल : किस देश में एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है?
जवाब :भूटान एकमात्र ऐसा देश है जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है। हालांकि वहां चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस जरूर होते हैं और यहां तक कि जगह-जगह ट्रैफिक साइन भी बने हुए हैं।

सवाल : सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किस भगवान की पूजा करते थे?
जवाब :पशुपति भगवान की।

सवाल : ऑपरेशन फ्लड किस अभियान से संबंधित है?
जवाब :डेयरी विकास से।

सवाल : संथाल जनजाति किस राज्य की मुख्य जनजाति है?
जवाब : झारखंड की।

सवाल : हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में पाइप के द्वारा पानी पहुँचाने हेतु किस मिशन की घोषणा की है?
जवाब : जल जीवन मिशन की। इस मिशन के तहत सरकार ने 2024 तक हर घर में पाइप के जरिए शुद्ध जल पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।

सवाल : बॉक्साइट के भंडारण और उत्पादन की दृष्टि से भारत का कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
जवाब : ओडिसा।

सवाल : गोली चलाते समय बन्दुक से पीछे की ओर धक्का लगना किस भौतिकी के किस नियम पर आधारित है?
जवाब : संवेग संरक्षण के नियम पर।

सवाल : विक्टोरिया क्रॉस अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
जवाब : खुदा दाद खान को।

सवाल : आजादी के बाद इन्डियन आर्मी के पहले कमांडर-इन-चीफ कौन थे?
सवाल : रॉय बुशर।

सवाल : किस ओलंपिक गेम्स में प्रथम स्थान के विजेता को गोल्ड मेडल नहीं दिया गया था?
सवाल : 1896 ओलंपिक। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला गया पहला ओलम्पिक था इसलिए इसमें सिर्फ सिल्वर और कॉपर मैडल दिए गए थे।

सवाल : दुनिया की सबसे महंगी धातु कौन सी है?
जवाब : दुनिया की सबसे महंगी धातु है पैलेडियम (Palladium).

By Akash