दिलों में आईएएस और आईपीएस बनने और देश की सेवा करने के जुनून के साथ देश के लाखों कैंडीडेट्स यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आईएएस और आईपीएस की परीक्षा का हिस्सा बनते हैं| इस परीक्षा की बात करें तो यह परीक्षा आज इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी बड़ी परीक्षाओं से भी कठिन मानी जाती है क्योंकि कई सालों तक तैयारियां करने के बाद जाकर कैंडिडेट इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं|

यह परीक्षा काफी अधिक कठिन इसलिए हो जाती है क्योंकि इसे क्वालीफाई करने के लिए कैंडिडेट को कुल तीन चरणों में यह परीक्षा देनी होती है| जिनमें पहले के दो लिखित चरण देने के बाद कैंडिडेट को को तीसरे इंटरव्यू के राउंड के लिए चुना जाता है| ऐसे में इस आज की अपनी पोस्ट के जरिए हम कुछ ऐसे सवाल आपको बताने जा रहे हैं जो इस इंटरव्यू राउंड में शायद आपकी मदद कर सकते हैं…

सवाल: टीबी हमारे शरीर में कहां होती है?
जवाब: हमारे शरीर के फेफड़ों में टीबी होती है।

सवाल: SIM का पूरा नाम क्या है?
जवाब: सिम का फुल फॉर्म Subscriber Identification Module होता है। इसमें इंटीग्रेटेड चिप होता है जो सिर्फ मोबाइल पढ़ सकता है|

सवाल: भारत में क्या कोई सुपर कम्प्यूटर है? इसका क्या नाम है।
जवाब: भारत में सुपर कम्प्यूटर है। उसका नाम परमयुवा-2 है।

सवाल : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र किसके सहयोग से स्थापित किया गया ?
जवाब : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ग्रेट ब्रिटेन के सहयोग से स्थापित किया गया|

सवाल- ताजमहल पहले कहां बनने वाला था
जवाब- ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में होने वाला था लेकिन मिट्टी में दीमक की समस्या के कारण उसे आगरा शिफ्ट कर दिया गया था।

सवाल: Back to the Vedas (वेदों की ऑर लौटो) नारा किसने दिया था ?
जवाब : Back to the Vedas (वेदों की ऑर लौटो) नारा महर्षि दयानंद ने दिया था|

सवाल: प्रसिद्द झंडा गीत “झंडा ऊँचा रहे हमारा” की रचना किसने की थी?
जवाब : प्रसिद्द झंडा गीत “झंडा ऊँचा रहे हमारा” की रचना श्यामलाल गुप्त पार्षद ने की थी|

सवाल : कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
जवाब : कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को स्वामी विवेकानन्द की स्मृति में समर्पित किया गया|

सवाल : पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमण्डलीय परत किस नाम से विदित है?
जवाब : पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमण्डलीय परत वर्हि मण्डल नाम से विदित है|

सवाल : ‘जनरल’ किस सेना का एक अधिकारी पद है?
जवाब : थल सेना

सवाल : भारत के किस राज्य में पवित्र तीर्थस्थल ‘अमरनाथ’ स्थित है?
जवाब : भारत के जम्मू एवं कश्मीर राज्य में पवित्र तीर्थस्थल ‘अमरनाथ’ स्थित है|

सवाल : भारत के संविधान को बनाने के लिए गठित संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
जवाब : भारत के संविधान को बनाने के लिए गठित संविधान सभा के अध्यक्ष श्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे|

सवाल : किस गुफा में त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के मुखमण्डल की मूर्ति स्थित है?
जवाब : एलिफंटा गुफा में त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के मुखमण्डल की मूर्ति स्थित है|

सवाल : कौन-सा पेड़ अपने तने में 120000 लीटर तक पानी जमा कर सकता है?

जवाब : अफ्रीका में पाया जाने वाला बाओबाब पेड़|

By Akash