आज यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आईएएस और आईपीएस की परीक्षा देश की सबसे कठिन माने जानी वाली मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी परीक्षाओं से भी कठिन मानी जाती है” ऐसा इसलिए क्योंकि न केवल इस परीक्षा का सिलेबस काफी बड़ा होता है बल्कि यह परीक्षा एक दो नही पूरे तीन चरणों  में ली जाती है जो इसे काफी अधिक कठिन बनाता है”

कुल तीन चरणों में ली जाने वाली यह परीक्षा में दो लिखित चरण और एक इंटरव्यू का चरण शामिल होता है जिसके लिए कैंडिडेट को सबसे पहले दोनों लिखित चरण क्वालीफाई करने होते हैं जिसके बाद कैंडिडेट का तीसरे इंटरव्यू के राउंड के लिए सेलेक्शन किया जाता है”

ऐसे में आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे सवाल बताने जा रहे हैं जो इसी इंटरव्यू के राउंड के नजरिए से तैयार किए गए हैं और आपकी तैयारियों में यकीनन यह आपकी मदद कर सकते हैं …

सवाल: NCC की शुरुआत कर हुई थी?

जवाब: एनसीसी की शुरुआत 15 जुलाई 1948 को नेशनल कैडेट कोर एक्‍ट के तहत हुई थी. इसे यूनिवर्सिटी ऑफ ऑफिसर्स ट्रेनिंग कोर (UOTC) का उत्‍तराधिकारी माना गया था।

.सवाल : ऊँचे स्थानों पर पानी 100°C से कम ताप पर क्यों उबलता है?

जवाब : ऊँचे स्थानों पर पानी 100°C से कम ताप पर वायुमण्डलीय दाब के कम होने के चलते उबलता है|

सवाल : तेल का जल के तल पर फैल जाने का क्या कारण है?

जवाब : तेल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम होती है जिस वजह तेल जल के तल पर फ़ैल जाता है|

सवाल: शरीर का ऐसा कौन सा अंग है जो कभी नहीं बढ़ता है?

जवाब: मानव के शरीर में आंख ही ऐसी चीज है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक कभी नहीं बढ़ती है।

सवाल : उस राष्ट्रपति का नाम क्या था जो एक चुनाव में हार गए और फिर बाद में निर्विरोध चुने गए?

जवाब : नीलम संजीव रेड्डी ऐसे राष्ट्रपति है जो एक चुनाव में हारने के बाद निर्विरोध चुने गए|

सवाल : भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम क्या है?

जवाब : भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल है|

सवाल : प्रत्यावर्ती धारा (अल्टरनेट करंट) को दिष्ट धारा (डायरेक्ट करंट) में बदलने हेतु किसका उपयोग किया जाता है?

जवाब : प्रत्यावर्ती धारा (अल्टरनेट करंट) को दिष्ट धारा (डायरेक्ट करंट) में बदलने हेतु रेक्टिफायर का उपयोग किया जाता है|

सवाल: भारत के अलावा और किस देश में कमल राष्ट्रीय फूल है?

जवाब: भारत के अलावा कमल “वियतनाम” में राष्ट्रीय फूल है।

सवाल: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर x क्यों लिखा होता है?

जवाब: यह चिन्ह इसलिए बनाया जाता है ताकि लोगों को पता चल सके की यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है।

सवाल : वर्तमान में भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कितने बैंक हैं?

जवाब : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या को भारत में घटाकर 12 हो गई है जो कि पहले 27 थी|

सवाल : कौन सा प्राणी नर होने पर भी बच्चे पैदा करता हैं ?
जवाब : नर समुद्री घोडा ऐसा प्राणी है, जो नर होने पर भी बच्चे पैदा करता हैं|

By Akash