आईएएस या आईपीएस की परीक्षा  हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है और दिन चरणों में होने वाली इस परीक्षा का सबसे कठिन भाग माना जाता है इसका इंटरव्यू राउंड और इस इंटरव्यू में कैंडिडेट से बेहद अजीबोगरीब और दिमाग घुमाने वाले ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं और आज के अपने इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही  जनरल नॉलेज के सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं तो आइए डालते हैं इन पर एक नजर

सवाल : पॉलिश किए हुआ चावल खाने से कौन सा रोग होता है?
जवाब : बेरी-बेरी रोग।

सवाल : विज्ञान के संदर्भ में प्रकाश वर्ष क्या होता है?
जवाब : एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की जाने वाली दूरी प्रकाश वर्ष कहलाती है।

सवाल : समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है?
जवाब : फैदोमीटर।

सवाल : कौन सी धातु अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है?
जवाब : जिंक धातु।

सवाल : जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
जवाब : लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने।

सवाल : किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को क्या कहते हैं?
जवाब :डाप्लर प्रभाव।

सवाल : कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं?
जवाब :आवृति कहते हैं।

सवाल : फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
जवाब :शैवाल का।

सवाल : मात्रकों की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति कब लागू की गई थी?
जवाब :1971 ई. में।

सवाल : पर्यावरण का अध्ययन जीव-विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है?
जवाब :पारिस्थितिकी के अंतर्गत।

सवाल : भारत में पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन करने वाला सर्वोच्च निकाय कौन सा है?
जवाब :राष्ट्रीय विकास परिषद।

सवाल : किस स्तनधारी प्राणी की आँखें सबसे बड़ी होती हैं?
जवाब :हिरण की।

सवाल : किस उद्योग में अभ्रक का कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है?
जवाब :विद्युत उपकरणों में पृथक्कारी के रूप में।

सवाल : कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?
जवाब :इंजन को ठण्डा रखना।

सवाल : ‘प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।’ यह न्यूटन का कौन सा नियम है?
जवाब :यह न्यूटन का तीसरा नियम है।

सवाल : पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है?
जवाब :एक अवतल लेंस की तरह।

सवाल : इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है?
जवाब :विशिष्ट गुरुत्व की।

सवाल : गोरखधंधा शब्द पर किस राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगाया है?
जवाब :हरियाणा सरकार ने।

सवाल : ‘अम्ब्रेला हेड’ वाली शैवाल प्रजाति की खोज कहां की गई है?
जवाब -अंडमान और निकोबार में।

सवाल : विश्व का पहला ‘आयुर्वेद बायो बैंक’ कहां स्थापित किया जायेगा?
जवाब :नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान यानि एआईआईए संस्थान में।

सवाल : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला दूसरा राज्य कौन सा है?
जवाब :मध्य प्रदेश।

सवाल : कुश्ती खेल को किस राज्य ने वर्ष 2032 तक गोद लिया है?
जवाब :उत्तर प्रदेश ने।

सवाल : सेना खेल संस्थान का नया नाम क्या रखा गया है?
जवाब :नीरज चोपड़ा सेना खेल संस्थान।

सवाल : अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को भारत लाने के अभियान को क्या नाम दिया गया है?
जवाब -ऑपरेशन देवी शक्ति।

सवाल : भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन किसने विकसित किया है?
जवाब :आईआईटी मद्रास ने।

सवाल : प्रधानमंत्री कार्यालय में कितने लोग काम करते है?
जवाब : 301 लोग।

सवाल :किस जानवर की आँखें रात में चमकती है ?

जवाब : बिल्ली

By Akash