आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) बनने के लिए हमारे देश के युवाओं में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है और अपने इस सपने को साकार करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में युवा यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं और 3 चरणों में होने वाली इस परीक्षा का इंटरव्यू राउंड सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहता है और इस इंटरव्यू में कई तरह के ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं और आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं तो आइए डालते हैं इन पर एक नजर

सवाल – सौर ऊर्जा किससे प्राप्त होती है।
जवाब – सूर्य

सवाल – ऐसा कौन सा देश दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना जबकि पहले नंबर पर अमेरिका है।
जवाब – चीन

सवाल – कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए?
जवाब – गोपाल हरि देशमुख

सवाल – 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था?
जवाब – कुँवर सिंह ने

सवाल – सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था?
जवाब – चिकित्सालय

सवाल – ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था?
जवाब – मुहम्मद बिन तुगलक ने

सवाल – अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था?
जवाब – अहमदनगर पर

सवाल – पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था?
जवाब – बालाजी बाजीराव

सवाल – विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी?
जवाब – पालवंश के शासकों द्वारा

सवाल – तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है?
जवाब – तमिल व्याकरण से

सवाल – सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है?
जवाब – ऋग्वेद संहिता में

सवाल – औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी?
जवाब गुरु तेगबहादुर को

सवाल – व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है?
जवाब – सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय

सवाल – किस लेख (Writ) का शाब्दिक अर्थ है-‘आपका अधिकार क्या है?’
जवाब – लेख(Quo-Warranto Writ) का

सवाल – सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है?
जवाब – संसद द्वारा महाभियोग पारित करके

सवाल – किस प्रकार के विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से बिना पुनर्विचार हेतु भेजे हस्ताक्षर करने पड़ते हैं?
जवाब – वित्त विधेयक पर

उप राष्ट्रपति संसद के किस सदन का पदेन सभापति होता है?
जवाब – राज्य सभा का

सवाल – लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
जवाब – संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय

सवाल – तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाएँ कौन-सी हैं?
जवाब – भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा

सवाल : SD कार्ड का पूरा नाम क्या है?
जवाब : SD कार्ड का पूरा नाम Secure Digital Card है. इसमें आप डाटा स्टोर कर सकते हैं, Read कर सकते हैं, Write कर सकते हैं और डिलीट भी कर सकते हैं.

सवाल : GPS का पूरा नाम क्या है?
जवाब : GPS का पूरा नाम Global Positioning System है.

सवाल : ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है ?
जवाब : ग्रीन हाउस प्रभाव में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आ तो जाती है, लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड गैस के घेरे के कारण वापस नहीं जा पाती है

सवाल : राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन होना अनिवार्य है ?
जवाब : 33 प्रतिशत

सवाल: वह क्या है जो बोलने मात्र से टूट जाती है?
जवाब: खामोशी

By Akash