लड़की वाले-तुम्हें कैसी बीवी चाहिए?
संता-चांद जैसी होनी चाहिए…
लड़की वाले-चांद जैसी ही क्यों?
संता-जो रात को आए और सुबह को चली जाए…
संता की ख्वाहिश सुन आज तक लड़की वाले नहीं आए!

संता ने पूछा बंता से
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो
भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

संता ने बोला बंता से- ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।
बंता ने पूछा- कैसे ?
संता बोला- कमीने दूसरों की बीबी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।

 

टीचर – एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे ?
बंटू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
बंटू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।

 

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन – मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है…!

 

शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज आया…
‘मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती।
लड़का टेंशन में आ गया…
तुरंत दूसरा मैसेज आया – सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया।
लड़का फिर टेंशन में आ गया…!

पप्पू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान रईस बनता जाता है…!
गप्पू- वो कैसे…?
पप्पू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं…!

 

संता- यार, लड़कियों का ही अच्छा है…शादी से पहले पापा की परी होती हैं और
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं…!
बंता- और लड़के…?
संता- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से
मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से…!

 

पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो, शर्ट एक जगह थोड़ी सी जल गई
पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है।
पत्नी- मुझे मालूम था, इसलिए उस शर्ट का
उतना कपड़ा काटकर, मैने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया।

 

लड़की ने घबराकर मायके फोन किया…
लड़की- मां, मेरी रात में उनसे लड़ाई हो गई…!
मां- कोई बात नहीं बेटी, पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है…!
लड़की- अरे वो सब तो ठीक है, लेकिन अब ये बताओ कि
लाश का क्या करना है…?
यह सुनकर मां ही हो गई बेहोश…

 

शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।
लड़की की सासू मां ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।
भैस के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई।
सासू मां बोली क्या हुआ बहू?
लड़की बोली भैस अभी ब्रश कर रही है मां जी।

 

टीचर- मैं जो पूछू उसका जवाब फटाफट देना
संता- जी सर
टीचर- भारत की राजधानी बताओ?
संता- फटाफट
टीचर अभी तक संजू को पीट रहा है।

पत्नी- आपने कुछ सुना…
पति- क्या…?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था…

By Akash