पूर्व कांग्रेस नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया अब पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके हैं| और इसी कारण बीते वक्त में इन्हें काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में भी देखा गया था| इसके अलावा अपने रॉयल लाइफस्टाइल को लेकर भी ये काफी अधिक मशहूर है| जानकारी के लिए बता दे के ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के बेहद जाने माने सिंधिया राजघराने से भी ताल्लुख रखते है| ज्योतिरादित्य सिंधिया राझ्घ्राने के इकलौते वारिस हैं और ऐसे में इनके पास दौलत- शोहरत की कोई कमी नही है|

अगर इनके निवास की बात करें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आलिशान खानदानी महल में रहते हैं और इस महल के ये अकेले मालिक भी है| वहीँ अगर इस सिंधिया राजमहल की कहें तो यह तकरीबन 12 लाख वर्गफीट से भी अधिक क्षेत्रफल में बना हुआ हैं और ऐसे में यह महल अंदर से ही नही बल्कि बाहर से भी बेहद भव्य और शानदार दीखता है| ऐसे में अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको इनके महल से जुडी कुछ ऐसी ही खासियतें बताने जा रहे हैं|

सबसे पहले अगर इसके निर्माण की कहें तो महाराजाधिराज जयजीराव सिंधिया अलीजाह बहादुर ने इस भव्य महल को साल 1874 में बनावाया था| और उस वक्त इस महल को बनवाने में तकरीबन 1 करोड़ की लागत आई थी| वहीँ अगर अभी की कहें तो इसकी कीमतों में काफी अधिक उछाल आया है और इस महल की कीमत अब तकरीबन 4000 करोड़ पहुंच चुकी है|

इसके अलावा अगर आपको न पता हो तो हम आपको बता दे के जयविलास महल सिर्फ अब सिंधिया परिवार का निवास स्थल ही नही बल्कि एक भव्य संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है| लगभग 400 से अधिक कमरों वाले इस महल के एक बड़े हिस्से को इतिहास को संजोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और उसे एक संग्रहालय का रूप दे दिया गया है| इसके अलावा अगर बात करें महल के बाहरी हिस्सों की तो ग्रीनरी से घिरा बाहरी हिस्सा भी महल के लुक्स को उभरने में काफी मदद करता है|

महल के सबसे शानदार हिस्सों की बात करें तो इसमें सबसे पहले दरबार आता है जो के लुक्स से लेकर कम्फर्ट तक हर मामले में आगे है|

और इसके अलावा इस महल में बना हुआ डाइनिंग हॉल भी लुक्स के मामले में बेहद रॉयल फील देता है| साथ ही इनके इस डाइनिंग हॉल की बात करें तो यहाँ खाने की मेज पर ही एक चांदी की ट्रेन दौड़ती है जिसका इस्तेमाल परोसने के लिए किया जाता है| वहीँ अगर महल की छतों की बात करें तो नक्काशी करने के लिए सोने का इस्तेमाल किया गया है|

अपने इस राज महल के एक बड़े हिस्से को इन्होने एक संग्रहालय के रूप में ढाल रखा है और यहाँ पर देश ही नही बल्कि विदेशों से भी काफी पर्यटक पहुँचते है| वहीं अगर बात करें महल के दुसरे हिस्से की तो इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पत्नी प्रियदर्शनी और बच्चों संग रहते है|

बता दें के ज्योतिरादित्य आज मध्यप्रदेश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित लोगों की सूची में काफी उपर नजर आते हैं और अपनी दौलत और शोहरत को लेकर भी अक्सर ये चर्चाओं में देखे जाते है|

 

By Anisha