वैसे तो बॉलीवुड सितारों की एक ही साइड हमे देखने को मिलती है जिसमे ये काफी कॉंफिडेंट और ग्लैमरस लुक्स में नजर आते हैं| पर दूसरी तरफ इनकी जिंदगी के कुछ प्राइवेट मोमेंट्स भी होते हैं जिनमे इन्हें सेड और इमोशनल होते भी देखा जाता है| और ऐसा ही एक मोमेंट एक्ट्रेसेज की शादी का होता है जब इन्हें भावुक होते देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के विदाई और शादी के वक्त की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनमे उन्हें सेड और इमोशनल होते देखा गया था|

समांथा अक्केनी

सूची में पहला नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार समांथा अक्केनी का है जिन्होंने अभिनेता नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य संग शादी रचाई है| बता दें के अपनी शादी को लेकर सामन्था काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में देखी गयी थी| हालाँकि शादी के दौरान एक्ट्रेस खुद भी अपनी भावनाओं को नही रोक पायी थी|

अनुष्का शर्मा

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी शादी को लेकर काफी अधिक खबरों का विषय बने थे| वहीँ अगर बात करें इनके विदाई के विडियो की तो इसमें अनुष्का काफी इमोशनल हुई नजर आई थी और इनकी आँखों में आंसू भी झलक रहे थे|

ईशा देओल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल की शादी का भी एक विडियो सामने आया था| विडियो की बात करें तो उसमे पिता धर्मेन्द्र और माँ हेमा मालिनी के गले लगकर ईशा काफी डर तक रोटी हुई देखि गयी थी| वहीं दूसरी तरफ बेटी की आँखों में आंसू देख धर्मेन्द्र भी काफी भावुक हुए थे|

करिश्मा कपूर

90 के दशक की बेहद खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी शादी के दिन काफी खुश थी| इसके अलावा विदाई के वक्त भी कृष अधिक व्यथित नही थी| हालाँकि इन्हें थोडा भावुक होता जरूर देखा गया था| वहीँ अगर अभी की कहें तो संजय कपूर संग हुई इनकी यह शादी अब टूट चुकी है|

काजल अग्रवाल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार काजल अग्रवाल भी अपनी शादी के दिनों काफी अधिक सुर्ख़ियों में नजर आई थी| वहीं अगर बात करें विदाई की तो उस वक्त भी ये काफी इमोशनल हो गयी थी और परिवार को गले लगाते इनकी एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी|

ऐश्वर्या राय बच्चन

पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी जब अभिषेक बच्चन संग हुई थी तब ये भी काफी भावुक नजर आई थी| गाड़ी में बैठे हुए इनकी आँखों में आंसूं साफ़ नजर आ रहे थे

सोनम कपूर

अभिनेता अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर भी अपनी विदाई के वक्त काफी भावुक हो गयी थी| वहीँ अपनी इकलौती बेटी की विदाई पर अनिल भी थोड़े इमोशनल हुए देखे गये थे|

शिल्पा शेट्टी

90 के दशक की एक और जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी शादी के दौरान काफी इमोशनल होते देखा गया था| जानकारी के लिए बता दें के इन्होने बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी रचाई है|

बिपाशा बासु

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाने के बाद जब विदाई का वक्त था तब बिपाशा बासु काफी भावुक हो गयी थी| हालाँकि अब ये कपल अपनी मिरीद लाइफ को काफी एन्जॉय कर रहा है|

By Akash