बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल काजोल अपन परिवार का ख्याल बखुबी रखती हैं। आपने भी काजोल को कई बार पब्लिकली अपने बच्चों और परिवार के साथ देखा होगा। जब कभी उनके बच्चों को उनकी जरुरत होती हैं।

काजोल वहां मौजूद रहती हैं। चाहे फिर उसके लिए उन्हें अपने आप भी क्यों ना पीछे रखना पड़े। हालांकि इस बार काजोल को उनके बेटे के साथ ऐसी हालत में देखने पर ट्रोलर्स उनकी काफी खिचाई कर रहे हैं।

बेटे के साथ लड़खड़ाकर चलने पर ट्रोल हुई काजोल

दरअसल शुक्रवार को अजय देवगन और काजोल के बेटे युग का जन्मदिन था। जिसे पूरे परिवार के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया था। इस बर्थडे का सेलिब्रेशन बांद्रा, मुंबई के हक्कासन रेस्तरां में किया गया। इस दौरान काजोल ने प्रिंटेड फ्लोरल शर्ट और ब्लैक कलर का पेंट पहनी हुई थी।

इसके साथ ही काजोल ने ट्रेंडी सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। लेकिन रात के समय इन्हें लगाने के कारण काजोल ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। ऐसे में जब काजोल को अपने बेटे के साथ ऐसे लड़खड़ाते हुए देखा गया तो ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए।

 

12 साल का हुआ युग

ट्रोलर्स ने उन्हें इस पर काफी परेशान किया। अब काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल बेटे का हाथ थामे हुए संभल-संभलकर रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही हैं और फिर अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं। उन्हें इस कदर लड़खड़ाते देख लोग ख़ूब कमेंट कर रहे हैं।

काजोल की इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि काला चश्मा उतार देती तो पकड़कर नहीं लानी पड़ती। इसी तरह कई लोगों ने काजोल के इस वीडियो पर ऐसी ही कुछ उटपटांग बाते कही हैं। आपको बता दें कि काजोल का बेटा शुक्रवार को 12 साल का हो चुका हैं। इन दिनों काजोल अपनी आने वाली फिल्म सलाम वेंकी में व्यस्त हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी भी सामने नहीं आई हैं।

By Rubi