बेबी डॉल और देसी लुक जैसे बॉलीवुड के कई एक से बढ़कर एक शानदार गानों में अपनी आवाज दे चुकी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जाने-माने सिंगिंग सेंसेशन कनिका कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों और सुर्खियों में छाई हुई है|दरअसल, इन दिनों कनिका कपूर की शादी से जुड़ी खबरें उनके फैंस के बीच काफी ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है, इसी वजह से इंटरनेट पर भी कनिका कपूर काफी चर्चा में चल रही है|

इसी बीच बीती 20 मई की तारीख को आखिरकार कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं| मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि कनिका कपूर की शादी लंदन में हुई है, जहां पर उन्होंने अपने परिवार के कुछ सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच गौतम हाथी के साथ सात फेरे लिए हैं|

ऐसे में अब लंदन से पहली बार कनिका कपूर की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें अपने पति गौतम के साथ बेहद खुशहाल अंदाज में देखा जा सकता है| अपनी शादी के दौरान 43 वर्षीय कनिका कपूर एक गुलाबी रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहने हुए नजर आ रही है, और अपने ब्राइडल लुक में कनिका कपूर वाकई गजब की खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं|

शादी की इन तस्वीरों में कनिका कपूर ने अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी ज्वेलरी पहन रखी है, जो उनके लुक्स में चार चांद लगा रही है| और इसी के साथ साथ उन्हें इस दौरान ब्राइडल मेकअप में देखा जा सकता है, जिसमे वो एक दुल्हन के रूप में बेहद प्यारी नजर आ रही है|

वहीं दूसरी तरफ अगर उनके पति गौतम की बात करें तो, लुक्स के मामले में वह भी कनिका कपूर को खूब टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं| शादी के दौरान गौतम को हल्की क्रीम कलर की शेरवानी में देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद हैंडसम दिख रहे हैं|जानकारी के लिए बता दें, कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें को उन्हीं के सिंगर फ्रेंड मनमीत सिंह द्वारा उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, और उन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है-‘ईश्वर करे आपकी यात्रा आगे भी उतनी शानदार हो जितने की आप दोनों हो…नवविवाहित कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी।’

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि कनिका कपूर और गौतम एक दूसरे को बीते तकरीबन 1 साल से डेट कर रहे थे| लेकिन, कनिका लंदन में रहती थी और इसी वजह से उन्होंने लंदन में ही शादी करने का भी फैसला लिया| कनिका के पति गौतम हाथी की बात करें तो, वो लंदन के एक जाने-माने एनआरआई बिजनेसमैन है, जो डाना ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर है|

कनिका कपूर के लिए उनकी जिंदगी की दूसरी शादी है क्योंकि इससे पहले उनकी शादी राज चंदोक के साथ हुई थी, और अपनी शादी के बाद कनिका कपूर ने कुल 3 बच्चों की मां भी बनी थी, जिनमें इनके दो बेटे अयान और युवराज सहित एक बेत समारा शामिल है|

By Anisha