बॉलीवुड की ‘फिटनेस क्वीन’ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इंडस्ट्री की सबसे फिट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं| शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव पाई जाती है और वह आए दिन अपने प्रशंसकों के साथ अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती है| हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने लाडले बेटे वियान राज कुंद्रा (Viaan Raj Kundra) का 10 वां जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है और अपने बेटे के बर्थडे के स्पेशल मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक खास वीडियो भी साझा किया है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में वियान कुंद्रा के बचपन से लेकर अभी तक की सभी तस्वीरें शामिल है और यह वीडियो बेहद खूबसूरत है|बता दे शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी की थी और शादी के 3 साल बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया था और अपने बेटे का नाम इन्होंने वियान राज कुंद्रा रखा है।


शिल्पा शेट्टी का बेटा बेहद ही क्यूट नजर आता है और वही बेटी के जन्म के कुछ सालों के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सरोगेसी की मदद से दूसरी बार माता-पिता बने थे और साल 2020 में शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी की मां बनी थी और अपनी बेटी का नाम शिल्पा शेट्टी ने समीशा शेट्टी रखा है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दो प्यारे प्यारे बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं और वही शिल्पा शेट्टी आए दिन अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर भी क्यूट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है|


शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान का जन्म 21 मई 2012 में हुआ था और अब वियान कुंद्रा 10 साल के हो चुके है |वही बेटे वियान के जन्मदिन के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद ही खास विडियो शेयर किया है और इस विडियो में शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान की जन्म से लेकर अब तक की कई क्यूट तस्वीरे शेयर की है |ये विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस विडियो पर वियान के फैन्स जमकर कमेंट कर रहे है और खूब प्यार लुटा रहे है |

शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए स्पेशल नोट भी साझा किया है और उनपर जमकर प्यार हो गया है| शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इतना रईस होने के बावजूद भी अपने बच्चों को बेहद ही नॉर्मल परवरिश दे रहे हैं और वो अपने बच्चों को अपने स्टेटस का अनुभव देना नहीं चाहते| शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा दिखने में बेहद क्यूट नजर आते है और उन्हें अपने माता-पिता से बहुत अच्छे संस्कार मिले हैं|बता दे शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ वियान को उनकी मासी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने भी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं|

By Anisha