25 मई, 1972 को जन्मे करण जौहर आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद मशहूर और जाने-माने निर्माता-निर्देशक बन चुके हैं, जो आज 25 मई, 2022 की तारीख को अपना 50 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| ऐसे में फिल्ममेकर करण जौहर को आज ना केवल उनके लाखों फैंस द्वारा जन्मदिन की बधाइयां दी गई हैं, बल्कि इसके साथ साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम नामी और मशहूर सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं|

ऐसे में करण जौहर के जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर बेहद खास मैसेज लिखते हुए सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है..

आलिया भट्ट

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का है, जो असल जिंदगी में ना केवल करण जौहर के बेहद करीब हैं, बल्कि वह तो करण जोहर को अपने पिता समान मानती हैं| ऐसे में करण जौहर को उनके जन्मदिन के खास मौके पर बर्थडे विश करने के लिए आलिया भट्ट ने उनके साथ अपने शादी के वक्त की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया|

करण जौहर को बर्थडे विश करने के लिए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा कि वो सबसे उदार इंसान है, जिनसे वो अभी तक मिली है| उन्होंने लिखा है कि वह आदमी जो उनके पिता, अच्छे दोस्त और एक गुरु के रूप में उनके जीवन में एक अहम स्थान रखते हैं, उनके लिए वो प्यार, शांति और आनंद की कामना करती हूं, जिसके वो हकदार है| अंत में आलिया ने लिखा है कि वो हमसे इतना ज्यादा प्यार करती हैं कि इंस्टाग्राम पोस्ट उसे हैंडल नहीं कर सकता|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

मनीष मल्होत्रा

इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए करण जौहर को जन्मदिन की बधाइयां दी है| क्लिप को शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे प्यारे और सबसे अच्छे करण जौहर, आपको हमेशा खुशी और प्यार मिले।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

फराह खान

बॉलीवुड की बेहद मशहूर और सक्सेसफुल कोरियोग्राफर फराह खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिनके साथ करण जौहर काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं| ऐसे में फराह खान ने बेहद खास अंदाज में करण जौहर को बर्थडे विश किया है, जिसमें उन्होंने उनके जूतों और कपड़ों का कलेक्शन दिखाया है| इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह खान ने कैप्शन में लिखा है-‘हैप्पी 50 करण, सबसे सपोर्टिंग, मजाकिया और बुद्धिमान दोस्त।, आगे कुछ के बारे में फराह ने लिखा है, जितनी बार मैंने ओह माय गॉड कहा उसके लिए माफी।’

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी करण जौहर के बेहद करीबी दोस्तों में शामिल है, और ऐसे में उन्होंने करण जौहर के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है, जिसमें दोनों काफी अजीब एक्सप्रेशंस देते नजर आ रहे हैं| करीना कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक मजेदार और बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है|

By Akash