अपने लाखों फैंस के बीच भाईजान के नाम से अपनी पहचान रखने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार सलमान खान आज इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों में शामिल हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों की वजह से भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में नजर आते हैं|

अभिनेता सलमान खान की बात करें तो, कभी जहां इन्हें अपने किसी लव अफेयर या फिर रिलेशनशिप से जुड़ी खबरों की वजह से सुर्खियों में देखा जाता है, तो कभी अपनी शादी की वजह से ये सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि आज अभिनेता सलमान खान की उम्र पूरे 55 साल हो चुकी है, लेकिन, बॉलीवुड का इतना मशहूर और सक्सेसफुल अभिनेता होने के बावजूद उन्होंने अभी तक शादी का फैसला नहीं लिया है| हालांकि, उनका नाम इंडस्ट्री की कई जानी-मानी अभिनेत्रियों के साथ हो चुका है|

अभिनेता सलमान खान आज अपनी जिंदगी को अकेले ही काफी खुशनुमा अंदाज में इंजॉय करते हुए नजर आते हैं, जिसे देखने के बाद यह बात तो काफी हद तक तय हो चुकी है कि अभी तक सलमान खान ने शादी का मन नहीं बनाया है, और अभी वह शायद इसके पक्ष में भी नहीं है| ऐसे में अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि सलमान खान की गैरमौजूदगी में उनके हजारों करोड़ों की संपत्ति का मालिकाना हक आखिर किसे दिया जाएगा|

ऐसे में सलमान खान ने खुद अपने लाखों फैन्स के इस सवाल का जवाब दिया है, और इस बारे में बात करते हुए सलमान खान ने बताया है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी संपत्ति पर किसका अधिकार होगा| बातचीत के दौरान सलमान खान ने बताया था कि वह शादी करें या फिर ना करें, लेकिन उनके जाने के बाद उनकी आधी संपत्ति ट्रस्ट में दान कर दी जाएगी| और अगर वह शादी नहीं करते हैं तो उनकी पूरी संपत्ति को ट्रस्ट के नाम कर दिया जाएगा|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और लोकप्रिय अभिनेताओं में ही नहीं बल्कि सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में भी काफी ऊपर नजर आते है| सलमान खान के पास तकरीबन 2300 करोड़ रुपयों की भारी संपत्ति मौजूद है| और इसके साथ साथ साथ सलमान खान के पास एक से बढ़कर एक नंगी और लग्जरी गाड़ियों सहित खुद का एक प्राइवेट जेट भी मौजूद है|

अभिनेता सलमान खान वर्तमान समय में एक फिल्म में नजर आने के लिए 50 से 60 करोड़ रुपयों की भारी फीस चार्ज करते हैं, जिससे खुद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान खान आज कितनी संपत्ति अर्जित कर चुके हैं| जानकारी के लिए बता दें, सलमान खान बीते तकरीबन 33 सालों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपने दमदार लुक्स और बेहतरीन अभिनय की बदौलत आज उन्होंने बड़े मुकाम को हासिल किया है|

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता सलमान खान आने वाले दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं, जिसका इन दिनों उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

By Akash