एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ बेहद पॉपुलर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर करण सिंह ग्रोवर और ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु की जोड़ी आज लाखों फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है, जिन्हें ना केवल लाखों फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है बल्कि इसके साथ-साथ आज बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर किसी न किसी वजह से अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में भी बने रहते हैं, क्योंकि फैंस भी आज इनकी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को पाने में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

कपल के रिश्ते की बात करें तो, एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद अभी हाल ही में बीते साल 2022 में दोनों ने एक बेटी का स्वागत किया है, जिनका नाम इन्होंने देवी रखा है और आज यह दोनों इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और लवली कपल के बाद अब पेरेंट्स भी बन चुके हैं| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अब एक दूसरे के साथ एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं|

लेकिन, अगर निजी जिंदगी की बात करें तो, एक्टर करण सिंह ग्रोवर का बीता वक्त काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी सारे नेगेटिव एक्सपीरियंस हैंडल किए हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी जिंदगी के सच्चे प्यार को पाने से पहले करण सिंह ग्रोवर की दो असफल शादियां हुई और इसके बाद बिपाशा बसु के रूप में करण सिंह ग्रोवर को अपनी जिंदगी का सच्चा प्यार हासिल हुआ…

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी में शामिल रहे इन्हीं दो गुजरे रिलेशनशिप से रूबरू कराने जा रहे हैं, और आपको बताने जा रहे हैं कि बिपाशा बसु से पहले करण सिंह ग्रोवर का नाम किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है…

सबसे पहले अगर शुरुआती दिनों की बात करें तो, 23 फरवरी, 1982 को दिल्ली में जन्मे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने टीवी इंडस्ट्री के जरिए अपने कैरियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्हें कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने का मौका मिला और आज वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं|

एक्टिंग के दौरान ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने सीरियल ‘क़ुबूल है’ में काम किया, और इसी सीरियल के सेट पर उनकी नजदीकियां पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम की ओर बढ़ी, जिन्हें कुछ समय तक उन्होंने डेट किया और साल 2008 में दोनों ने एक दूसरे संग शादी की| लेकिन, सिर्फ 1 साल के अंदर ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का यह रिश्ता टूट गया और साल 2009 में तलाक के साथ दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए|

इसके बाद करण सिंह ग्रोवर को टीवी इंडस्ट्री में ही अपना दूसरा प्यार भी मिला, जो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट थी, जिनके साथ एक्टर करण सिंह ग्रोवर टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ में नजर आए थे| इसी सीरियल के सेट पर करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की नजदीकियां बढ़ी और फिर साल 2012 में दोनों ने शादी का फैसला लिया| लेकिन, सिर्फ 2 साल में ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का यह रिश्ता भी टूट गया और साल 2014 में करण सिंह ग्रोवर का दूसरा तलाक हुआ|

By Anisha