छोटे पर्दे के बेहद ही मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा अपनी अदाकारी के साथ साथ अपने बेहतरीन स्टाइलिंग स्टेटमेंट के लिए भी जाने जाते हैं और करणवीर बोहरा का कूल अंदाज़ इनकी फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं करणवीर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर ही अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियोस फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं जो कि काफी वायरल भी होते हैं।

टीवी एक्टर  करणवीर बोहरा ने  बीते 28 अगस्त 2021 को अपना 39 वां जन्मदिन मनाया है  और वही  करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने  एक सरप्राइस पार्टी  का आयोजन कर अपने पति करणवीर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया है और इस  सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और  करणवीर बोहरा के फैन्स  उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं

वही करणवीर बोहरा ने भी  अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फनी वीडियो शेयर किया है  और इस वीडियो में  आप देख सकते हैं कि करणवीर बोहरा की पत्नी ने  करण को   सरप्राइज देने के लिए अपने घर को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सजाया है  और वही  इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी पत्नी के सरप्राइज से  खुश  होके  जैसे ही करणवीर उन्हें  किस करने जाते हैं तभी  सामने से उनकी बेटी आ जाती है और वो  उन्हें  प्यार से काट लेती है और ये  नजारा देखकर  वहां मौजूद सभी लोग हंसते हंसते लोटपोट हो जाते हैं|

वही इस वीडियो को शेयर करते हुए करणवीर बोहरा ने यह कैप्शन लिखा है कि,”  थैंक यू सो मच टीजे  मेरा जन्मदिन इतना  क्लासी  बनाने के लिए  लेकिन मुझे लगता है कि मैं तुम्हें शांति से कभी किस भी नहीं कर सकता भले ही वह मेरे दिन जन्मदिन का ही  दिन क्यों ना हो”| वही करणवीर बोहरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा धूम मचा रहा है  करणवीर बोहरा के फैन लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं|

करणवीर बोहरा की बात करें तो  करणवीर एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ  सही मायने में एक फैमिली मैन भी है  और करणवीर असल जिंदगी में परफेक्ट पति और एक लविंग फादर की  भूमिका बखूबी निभा रहे हैं| वही  रणवीर बोहरा की तीन बेटियां हैं और अपनी तीनों बेटियों पर  करणवीर की  जान अपनी तीनों बेटियों में बसती है|

बात करें अभिनेता करणवीर बोहरा  के  प्रोफेशनल लाइफ की तो करणवीर ने साल 1990 में  महज 8 साल की उम्र में  तेजा फिल्म में बतौर   चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और इसके बाद छोटे पर्दे पर जस्ट मोहब्बत  नाम की सीरियल से करणवीर बोहरा नहीं अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद इन्होंने टीवी की दुनिया में खूब नाम और शोहरत कमाया है और वही करणवीर बोहरा कई रियलिटी शो के भी हिस्सा बन चुके हैं|

करणवीर बोहरा ने अपने कैरियर में अब तक ‘नच बलिए 4’, ‘झलक दिखला जा 6’, ‘फीयर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी 5’ और ‘बिग बॉस 12’ जैसे  कई पॉपुलर रियलिटी शोस में नजर आ चुके हैं और लोगों का खूब मनोरंजन  किए हैं|

By Anisha