हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद मशहूर और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपनी खूबसूरत लुक्स के साथ-साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दिलकश अंदाज की बदौलत लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक खास पहचान बना चुकी हैं, और इसी वजह से आज करीना कपूर का लोगों के बीच काफी अच्छा खासा फैनबेस मौजूद है|

करीना कपूर की बात करें तो, आज 21 सितंबर, 2022 की तारीख को एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें फिल्मी दुनिया के तमाम जाने-माने और मशहूर सितारों के साथ साथ उनके लाखों फैंस ने भी जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं, जिस कारण सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक करीना कपूर आज एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है|

वहीं दूसरी तरफ, जन्मदिन के इस खास मौके पर करीना कपूर को उनके परिवार के करीबी लोगों ने भी अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश किया है, जिसमें उनकी बहन करिश्मा कपूर से लेकर उनकी मौसी नीतू कपूर और उनकी नई भाभी आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है| इनके अलावा करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है|

सबसे पहले अगर करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर की बात करें तो, उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए बेबो को बर्थडे विश किया है| इसके लिए उन्होंने करीना कपूर के साथ बचपन की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही बहने बेहद क्यूट लुक में नजर आ रहे हैं| और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मेरी सबसे प्यारी बहन और सबसे करीबी दोस्त को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

करिश्मा कपूर के बाद अब अगर करीना कपूर की मौसी नीतू कपूर की बात करें तो, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी सेक्शन में करीना कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है, जिसमें करीना कपूर नीतू कपूर के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रहे हैं|

करीना कपूर की नई नवेली भाभी बनी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बेबो को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है| इसके लिए आलिया भट्ट ने करीना कपूर के साथ एक प्यारी सी मोनोक्रोम फोटो शेयर की है, और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हमेशा से उनकी चहेती सुपरस्टार रही करीना कपूर को हैप्पी बर्थडे!

अपने करीबी लोगों द्वारा शेयर की गई इन सभी पोस्ट्स पर करीना कपूर ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं, और बर्थडे विशेस के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है| इस बीच करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, क्योंकि यह करीना कपूर और करिश्मा कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीरें हैं|

अंत में अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभी बीते कुछ वक्त पहले ही करीना कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा में अभिनेता आमिर खान के साथ नजर आई थे, जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वैसे तो इतना अधिक अच्छा नहीं रहा, लेकिन करीना के फैंस ने इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और निभाए गए किरदार की सराहना जरूर की है|

By Anisha