बॉलीवुड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में भी अपनी एक अच्छी खासी पहचान बना चुकी है, और इसी वजह से आज देश और विदेश में प्रियंका चोपड़ा की लाखों में फैन फॉलोइंग मौजूद है| ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को आज अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है, और आज उनके फैंस भी उनसे जुड़ी किसी भी अपडेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

अगर वर्तमान समय की बात करें तो, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी जिंदगी के मदरहुड फेज़ को इंजॉय कर रही हैं और पूरे लाड-प्यार के साथ अपनी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा की परवरिश भी कर रही हैं|

ऐसे में इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी माल्ती मारी चोपड़ा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो अब उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, और ऐसे में अपनी इन्हीं तस्वीरों की वजह से पियंका चोपड़ा अपने फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है|

इन तस्वीरों की बात करें तो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, जिनमे वो अपनी बेटी के साथ पार्क में घूमती फिरती और इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में दिखा-’ पार्क में वाक करते हुए!’

इस दौरान अगर प्रियंका के लुक्स की बात करें तो,पुणे एक वाइट और ब्राउन कलर के चेकर्ड को-ऑर्ड सेट में देखा जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने एक बकेट हाइट और सनग्लासेस भी पहने हुए हैं| वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा की बेटी इन तस्वीरों में पिंक कलर की प्रिंटेड आउटफिट पहने हुए बालों में हेयर बैंड लगाए नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, इस तस्वीर से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अभी बीते कुछ वक्त पहले ही अपनी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा के साथ दो और बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ खिड़की की करीब बैठी हुई नजर आई थी, जिसमें एक्ट्रेस की बेटी खिड़की पर खड़ी होकर शहर के नजारे लेती हुई नजर आई थी और प्रियंका इस तस्वीर में अपनी बेटी की ओर देखते हुए मुस्कुराती नजर आई थी|

बताते चलें, प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल 2022 के शुरुआती महीनों में अपनी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा को जन्म दिया था, और ऐसे में अगर देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा की बेटी आने वाले दिनों में जल्दी 1 साल की होने वाली है| पर, उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस के साथ साझा नहीं किया है, क्योंकि उनका और उनके पति निक जोनस का ऐसा मानना है कि आने वाले दिनों में जब उनकी बेटी बड़ी होंगी, तो यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा कि वह सोशल मीडिया और लाइमलाइट में रहना चाहती हैं या नहीं|

जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर, 2018 को फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में आने वाले दिसंबर महीने में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी शादी की चौथी सालगिरह भी सेलिब्रेट करने वाले हैं|

By Anisha