90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर आज एक बेहद लम्बे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है| लेकिन अगर आज की कहें तो इनके चाहने वालों की आज भी कोई कमी नही है और यही कारण है के अपनी नीजी जिन्दगी को लेकर भी अक्सर इन्हें खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है| करिश्मा की नीजी जिंदगी की कहें तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक्ट्रेस जितनी कमयाब रही थी उतनी अच्छी इनकी पर्सनल लाइफ नही रही और इन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव भी झेलने पड़े|

सबसे पहले अगर करिश्मा की शादी की बात करें तो इन्होने एक दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी रचाई थी पर अपने इस शादी के रिश्ते में एक्ट्रेस असफल रही जिसके बाद से लेकर आज तक इन्होने दुबारा शादी नही की और एक सिंगल मदर की तरह एक्ट्रेस अपने बच्चों की परवरिश कर रही है| बता दे के संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी तकरीबन 11 सालों तक चली थी जिसके बाद इन्होने तलाक का फैसला लिया|

इस शादी से करिश्मा दो बच्चों की माँ बनी थी जिनमे एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान शामिल है और आज करिश्मा अपने दोनो बच्चों के साथ अकेली ही मुंबई में रहती है| हालाँकि आज भी संजय कपूर के बच्चे अपने पिता के काफी करीब है और अक्सर छुट्टियों या फिर वेकेशंस के दौरान वो अपने पिता के पास एन्जॉय करने पहुँचते है| बता दे के संजय और करिश्मा दोनों ही अपने रिश्ते का सर बच्चों पर नही पड़ने देना चाहते हैं और यही कारण है के संजय दूर होते हुए भी बच्चों की परवरिश में जो बन पाता है वो करते है|

और ऐसे में अब एक बार फिर से ऐसी खबरें सामने आ रही है के बेटी समायरा और बेटा कियान इन दिनों अपने पिता संजय के पास उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे है| और ऐसे में करिश्मा भी बच्चों के साथ दिल्ली पहुंची है जहाँ इन्हें अपने दोनों बच्चों के साथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था| वहीँ अगर बेटे कियान की कहें तो इस मौके पर उन्हें अपनी स्कूल ड्रेस में देखा गया|

संजय कपूर की कहें तो करिश्मा के तलाक लेने के बाद इन्होने एक मॉडल प्रिया सचदेव संग शादी की थी और आज प्रिय के साथ उनकी जिंदगी काफी हद तक सेटल हो चुकी है| बताते चले के प्रिया भी करिश्मा के दोनों बच्चों के साथ काफी अच्छा बर्ताव करती है और उन्हें बच्चों के साथ कई बार काफी एन्जॉय करते भी देखा गया है| वहीँ अगर अभी बीते दिनों की कहें तो प्रिया नें बीते दिनों ही बच्चों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी|

वहीँ दूसरी तरफ करिश्मा की कहें तो उन्हें भी कुछ तस्वीरों में बच्चों के साथ साथ अपने एक्स हसबेंड संजय कपूर संग देखा गया था| जिससे यह बात तो जरूर साफ़ हो गयी है के ये दोनों अब भी बच्चों की परवरिश एक साथ ही कर रहे हैं| वहीँ दूसरी तरफ संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी करिश्मा के बच्चो के काफी करीब है और वो उनका काफी ख्याल भी रखती है|

By Anisha