बॉलीवुड में आज अपने बेहद शानदार लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक अहम पहचान बना चुके इंडस्ट्री के बेहद स्मार्ट और हैंडसम अभिनेता कार्तिक आर्यन आज काफी कम समय में वह सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं कि आज उनकी गिनती बॉलीवुड के कुछ सबसे सफल और चर्चित अभिनेताओं में होने लगी है|

कार्तिक आर्यन की बात करें तो, आज 22 नवंबर, 2022 की तारीख को अभिनेता अपना 32 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और ऐसे में इस खास मौके पर अभिनेता को सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक लाखों फैंस जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं| और इसके साथ साथ कार्तिक आर्यन अपने जन्मदिन को लेकर काफी खबरों और सुर्खियों में भी छाए हुए हैं|

ऐसे में इसी बीच अब कार्तिक आर्यन की कुछ लेटेस्ट फोटोस भी सामने आई है,जो अब सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक छाई हुई है और अपनी इन्हीं तस्वीरों की वजह से कार्तिक आर्यन फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय भी बने हुए हैं, जिस कारण अपनी आज की इस पोस्ट में हम कार्तिक आर्यन की यही तस्वीरें साझा करने जा रहे हैं और इन्हीं के बारे में बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, एक्टर कार्तिक आर्यन अपने जन्मदिन के मौके पर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए अपने माता पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे, और वही से अभिनेता की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो अब फैंस के बीच वायरल हो रही हैं|

इन तस्वीरों में अगर कार्तिक आर्यन के लुक्स की बात करें तो, अभिनेता इस दौरान एक सफेद रंग का कुर्ता और जींस पहने हुए नजर आए थे, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद कूल और स्मार्ट लग रहे थे| वहीं अगर अभिनेता की उन तस्वीरों पर नजर डालें जिनमें कार्तिक आर्यन दर्शन करने के बाद नजर आए हैं, तो इस दौरान वह अपने कुर्ते पर एक केसरिया वस्त्र धारण किए हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर गणपति बप्पा मोरिया लिखा हुआ है|

ऐसे में अब अभिनेता कार्तिक आर्यन के जन्मदिन की यह लेटेस्ट फोटोज उनके फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं और इसके साथ-साथ उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस उनके सादगी भरे लुक की ढेरों तारीफें करते हुए भी नजर आ रहे हैं| इसके साथ साथ कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए उनके तमाम फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, अभिनेता कार्तिक आर्यन के सिद्धिविनायक मंदिर में आने की खबर जैसे ही फैंस तक पहुंची थी, उसके बाद सिर्फ अभिनेता को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ वहां पर इकट्ठा हो गई थी और अभिनेता के कई फैंस तो उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए भी काफी उत्सुक नजर आए, वही कार्तिक आर्यन भी अपने कई फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करते नजर आए|

इसके अलावा सिद्धिविनायक मंदिर से सामने आई कई तस्वीरों में कार्तिक आर्यन वहां पर मौजूद अपने कई फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए भी नजर आए|

By Anisha