अपने बेहतरीन अभिनय के लिए बॉलीवुड ही नही बल्कि हॉलीवुड में भी जाने जाने वाले अभिनेता इरफ़ान खान आज हमारे बीच नही है| बीते साल 29 अप्रैल के दिन हमेशा के लिए ये हम सभी से विदा ले गये थे और अपने पीछे अपनी लाखों यादें और फ़िल्में छोड़ गये जिनके जरिये आज भी हमारे दिलों में इरफ़ान जिन्दा है| हालाँकि फिल्म जगत को आज भी इनकी कमी खलती है पर अगर बात करें इनके परिवार की तो अभी तक इनके परिवार के सदस्य इनके जाने के दुःख से उभर नही पाए है|

और इनमे सबसे पहला नाम अगर किसी का आता है तो वो इनके बेटे बाबिल का है जो के आज भी अक्सर अपने पिता इरफ़ान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते है जिसके साथ जुड़े किस्से भी बाबिल शेयर करते है| बाबिल की शेयर की गयी इन पोस्ट्स को देख उनके दुःख का अंदाज़ा लगाया जा सकता है|

वहीँ अभी हाल ही में बाबिल नें फिल्म कैपियन को एक इंटरव्यू भी दिया था जिसमे पिता इरफ़ान से जुडी कई बातों का उन्होंने ज़िक्र किया था| और इसी दौरान बाबिल नें एक ऐसी बात भी बताई थी जो के किसी को भी पहली बार में हैरान कर सकती है| दरअसल बाबिल ने बताया था के दुनिया को अलविदा कहने से कुछ दिनों पहले ही उनके पिता इरफ़ान को इस बात का आभास हो गया था| कुछ दिनों पहले ही बाबिल से इरफ़ान ने बता दिया था के वो अब जाने वाले है|

बता दे के इरफ़ान अपने अंतिम दिनों में काफी विकट हालातों से गुज़रे थे जिनमे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ते हुए इन्हें कोलोन इंफेक्शन भी हो गया था और इसकी चपेट में आने के बाद इनकी हलती धीरे धीरे काफी अधिक बिगड़ गयी| जिसके बाद मुंबई के ही कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में इन्हें एडमिट करया गया और काफी इलाज़ के बाद भी डॉक्टर्स इन्हें बचाने में असफल रहे|

बाबिल नें बताया के इरफ़ान नें दुनिया से विदा लेने से पहले वो उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे जहाँ इरफ़ान नें उ\बेटे को देखते हुए मुस्कुरा कर कहा था के अब वो उसे छोड़कर जाने वाले है| इसपर बेचैन होकर बाबिल ने कहा था के ऐसा कुछ नही होगा और वो जल्द ठीक हो जायेंगे| जिसे बाद इरफ़ान नें मुस्कुराते हुए अपनी आँखें बंद कर ली और अगले दो से तीन दिनों बाद इरफ़ान हम सभी के बीच से विदा ले गये|

मुंबई के वर्सोवा के एक कब्रिस्तान में इरफ़ान खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था| पर इसमें भी एक दुखद बात यह रही के देश में उन दिनों लॉकडाउन की स्थिति थी जिसके चलते कम ही लोग इनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सके| जानकारी के लिए बता दें के इन्होने ‘जुरासिक वर्ल्ड’ , ‘स्पाइडर मैन’, ‘इन्फर्नो’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी कुछ हॉलीवुड फिल्मो में भी काम किया था जिसके चलते विदेशों में भी इन्हें काफी अच्छी पहचान हासिल थी|

वहीँ अगर बात करें इनकी अंतिम फिलन की तो बॉलीवुड की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ इनकी आखिरी फिल्म रही जिसके रिलीज़ होने के कुछ वक्त बाद ही ये हमारे बीच से हमेशा के लिए चले गये|

By Anisha