आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड के जाने माने चेहरों से मिलाने जा रहे हैं जो के महाराष्ट्र के करीबी राज्य मध्य प्रदेश से ताल्लुख रखते है| तो चलिए हम आपको एक एक करके इन सितारों के बारे में और इनके जन्म स्थान के बारे में बताते हैं|

किशोर कुमार

4 अगस्त, 1929 को खंडवा, मध्य प्रदेश में जन्मे किशोर कुमार का नाम आज फिल्म जगत में काफी अहम स्थान पा चूका है| इन्हें हिंदी सिनेमा में बतौर एक लेखक, निर्देशक, निर्माता और संवाद लेखक तगड़ी पहचान हासिल है|

लता मंगेशकर

स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली भारत रत्न से सम्मानित की गयी गायिका लता मंगेशकर भी मध्य प्रदेश  से ही ताल्लुख रखती है| इनका जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था|

अशोक कुमार

बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार भी मध्य प्रदेश में ही जन्मे थे| हालाँकि इन्हें अपने भाई के मुकाबले कम पहचान हासिल हो सकी|

जया बच्चन

बीते वक्त की बेहद मशहूर अभिनेत्री और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जी की धर्मपत्नी जया बच्चन का जन्म जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ था| वहीँ बात करे अगर शिक्षा की तो इन्होने भोपाल से अपनी शिक्षा ग्रहण की है|

सलीम खान

बॉलीवुड के बेहद ही जाने माने पठकथा लेखक सलीम खान मध्यप्रदेश के इंदौर से ताल्लुख रखते है| सलीम खान की कहें तो इनका जन्म इंदौर में हुआ था|

सलमान खान

27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में जन्मे सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| सलीम खान के बेटे सलमान नें आज फिल्म जगत में कई सुपरहिट्स और ब्लाकबस्टर्स अपने नाम की है|

जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी है| बता दे के इनका जन्म भी इंदौर शहर में ही हुआ था|

अन्नू कपूर

आज एक अभिनेता और होस्ट के रूप में अपनी तगड़ी पहचान रखने वाले अन्नू कपूर नें भी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है| 20 फरवरी 1956 को भोपाल में अन्नू कपूर का जन्म हुआ था|

आशुतोष राणा

10 नवंबर, 1967 को गाडरवारा, मध्यप्रदेश में जन्मे आशुतोष राणा को खासतौर पर फिल्मो में उनकी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है|

कार्तिक आर्यन

आज के उभरते सितारों में शुमार कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर, 1990 को महाराष्ट्र के ग्वालियर में हुआ था| और आज कार्तिक फिल्म जगत में काफी कामयाबी हासिल कर चुके है|

ममता शर्मा

बॉलीवुड में अपने अनोखे अंदाज़ से गाये गये गानों के लिए मशहूर सिंगर ममता शर्मा भी महाराष्ट्र के ग्वालियर में ही जन्मी है|

अर्जुन रामपाल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे अभिनेता अर्जुन रामपाल आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| बता दे के इन्होने फिल्म ‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’ के जरिये फिल्म जगत में कदम रखा था|

शरत सक्सेना

हिंदी फिल्मों के साथ साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता सरत सक्सेना भी मध्य प्रदेश से ही है| इनका जन्म मध्य प्रदेश के सतना में हुआ था|

By Akash