आज 10 अक्टूबर 2022 की सुबह राजनीति जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है दरअसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए जिसके बाद पूरे देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है|नेताजी मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आज 10 अक्टूबर 2022 की सुबह 8:16 पर अपनी अंतिम सांस ली और सदैव के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए| इस बात की जानकारी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी है |

बता दे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि,” मेरे आदरणीय पिताजी और आप सबकी नेता जी नहीं रहे..”|यह दुखद खबर सामने आने के बाद ना केवल राजनीति जगत में बल्कि फिल्म इंडस्ट्री तक शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई नेता जी को श्रद्धांजलि दे रहा है|

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे पॉपुलर और प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक थे| मुलायम सिंह यादव को 3 बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया था और उन्होंने केंद्रीय सरकार में रक्षा मंत्री के पद का भी कार्यभार संभाला है| इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव 7 बार सांसद और 8 बार विधानसभा में विधायक और एक बार एमएलसी भी बन चुके हैं| दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर पॉलिटिक्स की दुनिया के तमाम दिग्गज राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है और वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के गुजर जाने पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को देश में संघर्ष और राजनीति के एक युग का अंत बताया है|

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के गुजर जाने पर 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है और मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल यानी कि 11 अक्टूबर को किया जाएगा| वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे और उन्होंने मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव से भी मुलाकात की और शोक व्यक्त किया|

वहीं मुलायम सिंह के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है और इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया है| बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर से लेकर राज बब्बर तक सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के गुजर जाने पर शोक व्यक्त किया है|

55 वर्षों तक राजनीति की दुनिया में सक्रिय रहे मुलायम सिंह यादव का राजनैतिक यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है| एक छोटे से गांव से निकलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में शीर्ष स्थान पर पहुंचना मुलायम सिंह के लिए आसान नहीं था परंतु इन्होंने अपने मेहनत और काबिलियत के बदौलत राजनीति की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया था और इन्होंने इंदिरा गांधी – राजीव और अटल आडवाणी के दौर में अपने बेहतरीन नेतृत्व कौशल और राजनीतिक प्रबंधन के बदौलत राजनीति के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई और देश भर के लोगों के चहेते राजनेता बने|

By Anisha