हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता लियोनार्दो डिकैप्रियो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है और टाइटैनिक फिल्म के लवर बॉय लियोनार्डो की असल जिंदगी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है| लियोनार्डो हमेशा ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं | 47 वर्षीय लियोनार्डो के बारे में कहा जाता है कि वह कभी भी सिंगल नहीं रहे हैं और प्लेबॉय की इमेज रखने वाले लियोनार्डो का हमेशा ही किसी ना किसी मॉडल और एक्ट्रेस के साथ लव अफेयर रहा है|

खबरों के मुताबिक लियोनार्डो का अब तक 21 से भी ज्यादा लड़कियों के साथ रिश्ता रहा है और वह उन्हें डेट कर चुके हैं| हाल ही में लियोनार्डो का कमीला मोरोन के साथ ब्रेकअप हुआ है जिसके साथ वो पिछले 4 साल से रिलेशन में थे और डेट कर रहे थे |वही इस ब्रेकअप के  चलते उन्हें काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था| वही ब्रेकअप के बाद लियोनार्डो एक बार फिर से एक मॉडल के साथ रिलेशनशिप में है और उन्हें डेट कर रहे हैं|

जब मॉडल ने दी गहरी चोट

लियोनार्डो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं और वही साल 2014 में लियोनार्डो उस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे जब वह अपनी ही कथित गर्लफ्रेंड के हाथों काफी ज्यादा चोटिल हो गए थे| दरअसल एक हॉलीवुड पार्टी के दौरान लियोनार्डो पर एक कनाडियन मॉडल ने गुस्से में आकर उनके सिर पर बोतल से जबरदस्त हमला कर दिया था |

और इस हादसे के चलते लियोनार्डो के चेहरे पर काफी गहरे निशान तक पड़ गए थे और इतना ही नहीं उन्हें 17 टांके भी लगवाने पड़े थे| वही जिस मॉडल ने लियोनार्डो पर हमला किया था उसे 2 साल की सजा भी हुई थी और वही अपनी सफाई में कनाडियन मॉडल ने लियोनार्डो को अपना एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताया था और इस बात का भी खुलासा किया था कि लियोनार्डो उनसे गंदी गंदी बातें किया करते हैं जिसकी वजह से उन्होंने लियोनार्डो पर इस तरह से हमला किया था|

लंबी है लियोनार्डो के अफेयर्स की लिस्ट

हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो की अफेयर लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है और बात करें इनके पहले अफेयर की तो इनका नाम सबसे पहले नाओमी कैम्पबेल के साथ जुड़ा था और यह लियोनार्डो की पहली हाई प्रोफाइल गर्ल फ्रेंड में से एक थी हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था| हालांकि लियोनार्डो और नाओमी आज भी एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं|

लियोनार्डो की जिंदगी में अब तक 8 गर्लफ्रेंड आ चुकी है जिनके नाम कुछ इस तरह है गिसेल बंडचेन,बार रेफेली,ब्लैक लिवली,एरिन हेदरटन ,टोनी गर्न ,केली रोरबाक,नीना अगडल और कैमिला मोरोन| वही अब लियोनार्डो को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दे दी है दरअसल इन दिनों 45 वर्षीय एक्टर लियोनार्डो 27 साल की सुपरमॉडल Gigi Hadid के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं|

आपको बता दें लियोनार्डो का कैमिला के साथ ब्रेकअप हुए अभी केवल 2 हफ्ते ही हुए हैं और अब वो खुद से 20 साल छोटी मॉडल के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें साझा कर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं| अब देखना दिलचस्प होगा कि लियोनार्डो का यह अफेयर कितने दिनों तक टिकता है |

By Anisha