बीते वक्त के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने फिल्म जगत में एक वक्त गजब की बढ़त हासिल कर ली थी और उन दिनों अक्षय खन्ना का नाम इंडस्ट्री के कुछ सफल अभिनेताओं में नजर आने लगा था| लेकिन अगर बात करें अक्षय खन्ना की प्रोफेशनल लाइफ की वक्त के साथ इनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए| इसके साथ साथ इनकी पर्सनल लाइफ भी काफी उतार-चढ़ाव से प्रभावित रही|

अभी कितने तो अक्षय खन्ना की उम्र 46 साल हो चुकी है पर बावजूद इसके अभी तक इनकी शादी नहीं हुई है और ना ही अभी यह किसी रिलेशनशिप में है| लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है के फिल्मी करियर के दौरान अक्षय खन्ना का नाम इंडस्ट्री की कई बड़ी अभिनेत्रियों संग चुका है…

अक्षय खन्ना – ऐश्वर्या राय

अक्षय खन्ना का नाम सबसे पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग जुड़ा था| बता दे ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना एक साथ कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिनमे ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’ जैसी  फ़िल्में शामिल हैं| और उन्ही दिनों इन दोनों के प्यार के चर्चे भी काफी अधिक सुर्ख़ियों में नजर आने लगे थे पर बाद में जब ऐश्वर्या की जिंदगी में सलमान खान की एंट्री हुई तो अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या एक दुसरे से अलग हो ग

अक्षय खन्ना – करिश्मा कपूर

ऐश्वर्या राय के बाद अक्षय खन्ना का नाम 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सन जुड़ा था| बता दे करिश्मा कपूर के पिता रणबीर कपूर तो अपनी बेटी की शादी तक अक्षय खन्ना संग कराना चाहते थे| रणबीर कपूर ने शादी के लिए विनोद खन्ना के घर पर रिश्ता भी भेजा था लेकिन अक्षय के पिता विनोद खन्ना ने इस रिश्ते को ना मंजूरी दे दी| इसके अलावा करिश्मा कपूर के घर पर भी मां बबीता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थी और उन्हें ऐसा लगता था के यह शादी उनकी बेटी करिश्मा के कैरियर पर असर डाल सकती है|

अक्षय खन्ना – रिया सेन

इन दोनों रिश्तों के बाद अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन संग जुड़ने लगा| अक्षय खन्ना और रिया सेन ना केवल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आने लगे बल्कि इन दोनों का रिलेशनशिप भी काफी लंबे वक्त तक चला| लेकिन गुजरते वक्त के साथ इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और अक्षय खन्ना का यह रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच पाया और इसके बाद अक्षय खन्ना कभी किसी के साथ सेरियास रिलेशनशिप में भी नही आये|

अक्षय खन्ना इसलिए हैं अब तक सिंगल

अक्षय खन्ना की बात करें तो खुद ही उन्होंने अपने सिंगल होने की वजह अपने एक इंटरव्यू में बताई थी| अक्षय खन्ना ने बताया था किसी के साथ भी वह अधिक वक्त तक रिलेशनशिप में नहीं रह पाए और इसके अलावा शादी के बाद की जिम्मेदारियों से भी उन्हें काफी डर लगता है| अक्षय खन्ना ने साथी बताया शादी में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है और इसी वजह से 46 वर्षों की उम्र में भी अक्षय खन्ना अकेले अपनी लाइफ बता रहे हैं|

By Akash