साल 2020 से टीवी पर प्रसारित होने वाला सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा आज दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है और रूपाली गांगुली के अलावा इस सीरियल में नजर आने वाले अन्य कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं| आज हम बात करने जा रहे हैं टीवी सीरियल अनुपमा में अनुपमा की सौतन काव्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के बारे में जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है |

अनुपमा में शुरुआत से ही मदालसा शर्मा काव्य के किरदार में नजर आ रही है और इस किरदार ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई है| टीवी सीरियल के अलावा मदालसा शर्मा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है और हिंदी के साथ-साथ उन्होंने कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है हालांकि इन्हें सबसे ज्यादा पापुलैरिटी सीरियल अनुपमा में उनके काव्या के किरदार से ही मिली है|

मदालसा शर्मा ने अपने दमदार अदाकारी और खूबसूरती के बदौलत बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है और आज मदालसा शर्मा का नाम टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुका है| 26 सितंबर साल 1991 को मुंबई में पैदा हुई मदालसा शर्मा निर्देशक सुभाष शर्मा और अभिनेत्री शीला डेविड शर्मा की बेटी है| मदालसा शर्मा ने मुंबई के मार्बल आर्क स्कूल  से 12वीं की है और उन्होंने  मुंबई के मीठीबाई कॉलेज  से बीए इन इंग्लिश लिटरेचर  की डिग्री हासिल की है|

फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली मदालसा शर्मा ने अपने माता पिता की तरह ही अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाया है और एक्टिंग की दुनिया में बेशुमार नाम कमा रही हैं| मदालसा शर्मा इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री होने के साथ-साथ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के घर की बहू भी है|

मदालसा शर्मा ने साल 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के साथ शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी| मदालसा शर्मा और महाअक्षय चक्रबर्ती ने पहले कोर्ट मैरिज की थी और इसके बाद 10 जुलाई 2018 को ऊटी शहर में बेहद ही धूमधाम से हिंदी रीति रिवाज से शादी रचाई थी| इस कपल की शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे| मदालसा शर्मा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी |

मदालसा शर्मा और महाक्षय चक्रवर्ती की शादी में दोनों ही परिवार वालों ने पानी की तरह पैसा बहाया था और यह शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है| अपनी शादी के दौरान मदालसा शर्मा सुर्ख लाल रंग के जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आई थी और वही महाक्षय चक्रवर्ती भी गोल्डन कलर की शेरवानी में खूब जच रहे थे| वही मदालसा शर्मा अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ ही बेहद खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती हैं और कई बार मिथुन चक्रवर्ती अपनी बहू से मिलने सीरियल अनुपमा के सेट पर भी आते रहते हैं|

मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोस अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है जिसको लेकर भी मदालसा शर्मा काफी चर्चाओं में बनी रहती है| मदालसा शर्मा की मां शीला डेविड शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और इन्होंने टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था और अपने इस किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी| वही मदालसा शर्मा भी अपनी मां की तरह एक बेहतरीन अदाकारा बन चुकी है अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं|

By Anisha