भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है और इनकी गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम क्रिकेटर के लिस्ट में की जाती है| महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलती है और इनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है| कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था हालांकि अभी भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल मैचेस खेलते हैं | महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में गजब की सफलता हासिल की है और न जाने कितने युवा क्रिकेटर के लिए महेंद्र सिंह धोनी एक इंस्पिरेशन बन चुके हैं|

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट कैरियर की बात करें तो इन्होंने साल 2004 में भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था हालांकि पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे परंतु वह इसके बाद भी निराश नहीं हुए और लगातार मेहनत करते गए जिसके बाद आने वाली पारियों में उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी से यह साबित कर ही दिया कि वह एक हाई लेवल के खिलाड़ी है| भारतीय क्रिकेट टीम ने कुछ साल तक महेंद्र सिंह धोनी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके |

परंतु साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला t20 विश्व कप अपने नाम किया था और इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कामयाबी का जो सफर शुरू हुआ वह आज तक चलता जा रहा है| भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों पर पहुंचाने में महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान रहा है और आज भले ही महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई भी कमी नहीं आई है और सोशल मीडिया पर भी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है|

महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इतने बड़े क्रिकेटर होने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी बेहद ही सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं और वह मुंबई की भीड़भाड़ से दूर अपनी रांची स्थित फार्महाउस पर अपना ज्यादातर समय बिताते हैं| महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने प्रकृति और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं और वही अपने रांची स्थित फार्महाउस में महेंद्र सिंह धोनी ने जैविक फार्महाउस का काम शुरू किया है और इसे वह एक नए स्तर पर ले जाने में कामयाब हुए हैं|

महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस पर विभिन्न प्रकार की फसलें जैसे कि गेहूं दाल मक्का और हरी सब्जियां उगवाते है और इसके अलावा उनके फार्म हाउस पर गाय बकरियां और मुर्गियां सहित कई पशुधन भी पल रहे हैं| महेंद्र सिंह धोनी अपने इस फार्म हाउस पर अक्सर ही आते जाते रहते हैं और इनका यह फार्महाउस बाहर से दिखने में जितना भव्य नजर आता है अंदर से उतना ही आलीशान है| महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी हैं और अक्सर ही साक्षी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली लाइफ की खूबसूरत झलकियां साझा करती रहती है|

By Anisha