सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती का नाम इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं के लिस्ट में शुमार है और मिथुन चक्रवर्ती ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और  अपने दमदार अभिनय से मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किए हैं|

वहीं मौजूदा समय में मिथुन चक्रवर्ती  भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं  लेकिन इन दिनों अभिनेता पॉलिटिक्स की दुनिया में काफी ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं  और जब से मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी बीजेपी को जॉइन किया है तब से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं |

आज हम बात करने वाले हैं मिथुन चक्रवर्ती के घर के एक ऐसे शख्स के बारे में जो कि अपने बेहतरीन अदाकारी से न सिर्फ  इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है बल्कि  लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है और यह शख्स कोई और नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा है  और मदालसा शर्मा मौजूदा समय में मनोरंजन की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुका है और मदालसा अपने अभिनय के दम पर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है और आज हम  आपको  मिथुन चक्रवर्ती की बहू और  टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा मदालसा शर्मा के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं  तो आइए जानते हैं

टीवी का सबसे पॉपुलर और सबसे लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में अभिनेत्री मदालसा शर्मा चक्रवर्ती  काव्या की मुख्य भूमिका निभा रही है और यह किरदार इन दिनों सीरियल अनुपमा में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और  सीरियल में मदालसा शर्मा काव्या नाम की एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही है जो कि   बेहद मॉडर्न  और इंडिपेंडेंट लड़की है और जिसका अफेयर एक शादीशुदा आदमी के साथ चल रहा है  और काव्य के किरदार को दशक बेहद पसंद कर रहे हैं|

बात करें मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा के रियल लाइफ की तो असल जिंदगी में  मदालसा बेहद फन लविंग और ग्लैमरस है और वही मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें और अपने शॉर्ट वीडियोस  शेयर कर अपने फैंस को दीवाना  बना देती है|

बता दे  अनुपमा के जरिए ही मदालसा शर्मा ने  टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया है और यह इनका पहला सीरियल है लेकिन इसके बावजूद भी मदालसा   शर्मा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया है और वो  घर-घर में काफी ज्यादा मशहूर हो चुकी है|

 

गौरतलब है कि इसके पहले मदालसा शर्मा बॉलीवुड में  गणेश आचार्य के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एंजेल’ में भी  अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी है और अब वह टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो अनुपमा में काव्या के किरदार से धूम मचा रहे हैं|

बात करें एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की पर्सनल लाइफ की तो मदालसा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के साथ शादी रचाई है   और मदालसा शर्मा चक्रवर्ती परिवार की बहू बन चुकी है|

मदालसा शर्मा की मां  का नाम शीला डेविड है और शीला भी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अदाकारा है और इन्होने 1988 में  आई महाभारत में देवकी की माता का किरदार निभाया था  और  इसके अलावा शीला ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और इस वजह से  अगर देखा जाए तो मदालसा शर्मा को एक्टिंग का हुनर विरासत में मिला है|

बता दे अभिनेत्री मदालसा शर्मा  एक इंटरनेशनल मॉडल भी है  और मदालसा बॉलीवुड के अलावा तेलगू, कन्नड़, तमिल, जर्मन और पंजाबी भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी है| वही  मदालसा शर्मा अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को अपनी प्रेरणा मानती हैं और अपने ससुर के साथ मदालसा का बेहद खूबसूरत रिश्ता है और अक्सर ही मिथुन चक्रवर्ती सीरियल अनुपमा के सेट पर सभी स्टार कास्ट से मिलने के लिए आते रहते हैं|

By Anisha