बॉलीवुड की बेहद मशहूर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशंस एंजॉय करते हुए, और पार्टीज-इवेंट्स में शामिल होते हुए नजर आते हैं| ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ना केवल सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें और वीडियो को शेयर करते हुए नजर आते हैं, बल्कि इसके साथ साथ अक्सर ये दोनों पैपराजी और अन्य सेलिब्रिटी फोटोग्राफर्स द्वारा भी स्पॉट किए जाते हैं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें इन दिनों लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कपल की यही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं और इसके साथ साथ ही नहीं तस्वीरों के बारे में बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, अभिनेता अर्जुन कपूर अपने लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ निर्माता रितेश सिधवानी द्वारा रुसो ब्रदर्स के लिए ऑर्गेनाइज की गई स्टार-स्टड पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां से अब कपल की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है और अब यह फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कपल की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो, इनमें एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा पर्पल कलर की ड्रेस पहने हुए हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर तस्वीरों में एक डार्क पर्पल कलर की शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं| ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का यह लेटेस्ट लुक अब फैन्स के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है|

आपको बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इस लेटेस्ट लुक को फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा शेयर किया गया है, जिसके लिए उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वीडियो शेयर किया है| ऐसे में उनके शेयर किए गए वीडियो पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस अपने शानदार रिएक्शन शेयर करते हुए और उनके लुक्स की जमकर तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं|

बताते चलें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने बीते कुछ वक्त पहले ही अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है, जिसके बाद से अक्सर यह दोनों एक दूसरे के साथ घूमते फिरते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं| हालांकि, अपने रिलेशनशिप की वजह से कई बार इन्हें ट्रोल होते हुए भी देखा जाता है, क्योंकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में तकरीबन 10 साल से अधिक का फासला है|

इस सब के अलावा अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलन रिटर्ंस में नजर आने वाले हैं, और ऐसे में अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी काफी बिजी चल रहे हैं क्योंकि और यह फिल्म इसी महीने 29 जुलाई, 2022 को रिलीज होने वाली है, जिसमे उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आने वाली हैं|

By Akash