बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे मशहूर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज किसी न किसी वजह से अक्सर अपने फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बने रहते हैं, और उनके फैंस भी इनसे जुड़ी छोटी सी छोटी अपडेट्स में खूब दिलचस्पी रखते हैं| मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशंस पर जाते हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है, जिस वजह से यह सितारे अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं|

ऐसे में इन दिनों एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ वेकेशंस को इंजॉय करने के लिए पेरिस पहुंचे हुए हैं, और इन्होंने अपने वैकेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ भी शेयर की है, जो ना केवल काफी तेजी से वायरल हो रही हैं बल्कि इसके साथ साथ फैंस को खासा पसंद भी आ रही हैं|

इसी सिलसिले में अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट की स्टोरी के जरिए मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वह पेरिस स्ट्रीट्स फोटो खींचती हुई नजर आ रही है| इस तस्वीर को अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बेहद मजेदार अंदाज में कैप्शन में लिखा है-‘ सभी लोग देख लो, यह टाउन में नहीं फोटोग्राफर आई है!’ जिसके बाद मलाइका अरोड़ा ने इस स्टोरी को दोबारा रिशेयर करते हुए लिखा है-‘हा हा हा, मैंने बेस्ट से सीखा है, वह भी बांद्रा के पैप्स से।’

ऐसे में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है, जिसे ना केवल फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं, बल्कि इसके साथ साथ इस पर अपने रिएक्शंस देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर के अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पेरिस वेकेशन की कुछ और तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है| इनमें सबसे खास तस्वीरें वह है, जिनमें मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर पेरिस के एफिल टावर के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं|

इस दौरान एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा एक वाइट कलर की स्पोर्ट्स ब्रा के साथ ओलिव ग्रीन ब्लेजर और पैंट्स पहने हुए बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर तस्वीरों में एक ब्लू कलर की हूडी पहने हुए बेहद स्मार्ट और हैंडसम दिख रहे हैं| इसके अलावा एक और तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ एक सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके पीछे बैकग्राउंड में एफिल टावर नजर आ रहा है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बीते काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अगर कंफर्मेशन की बात करें तो, बीते साल 2018 में दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कंफर्म किया था| हालांकि, उम्र के फसलों की वजह से कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने बीच मौजूद रिलेशनशिप की वजह से ट्रोल होते हुए भी नजर आते हैं|

By Akash