बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जोड़ी आज इंडस्ट्री के कुछ बेहद जाने-माने और चर्चित कपल्स में होती है, जिनकी आज ना केवल लोगों के बीच काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है बल्कि इसके साथ-साथ आज किसी ना किसी वजह से यह अक्षर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते फिरते हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी नजर आते हैं, जिस वजह से अक्सर इन दोनों की तस्वीरें और वीडियोज भी फैंस के बीच छाई रहते हैं|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कुछ ऐसी ही तस्वीरों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं और इन तस्वीरों की वजह से कपल अब अपने चाहने वालों के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है|

दरअसल, बीती शनिवार की रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ डिनर डेट पर गए थे, जहां पर पैपराजी द्वारा उन्हें स्पॉट किया गया और इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ बेहद शानदार अंदाज में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए नजर आए| सामने आई तस्वीरों में ना केवल अर्जुन कपूर बेहद स्मार्ट और हैंडसम लुक में नजर आए हैं, वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं|

इस दौरान अगर कपल के लुक्स की बात करें तो, अर्जुन कपूर जहां एक तरफ ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए पूरी तरह से ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, वहीं दूसरी तरफ उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ ट्विनिंग करती हुई ब्लैक टॉप और ब्लैक पेंट सहित एक मैचिंग ब्लैक ब्लेजर कैरी किए हुए नजर आए| इस दौरान अपने अपनी ड्रेस के साथ अपने लुक को कॉन्प्लीमेंट करने के लिए मनाएगा और उड़ाने ब्लैक कलर की हील्स भी पहन रखी थी|

ऐसे में अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की यह लेटेस्ट फोटोज अब फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें न केवल कपल के साथ खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि इसके साथ-साथ इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए दोनों के लुक्स की भी खूब तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं|

खास तौर पर मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों की वजह से फैंस के बीच बातचीत का विषय बनी हुई है क्योंकि वर्तमान समय में मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल हो चुकी है, लेकिन इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने के बाद पहली नजर में उनकी उम्र का अंदाजा लगाना शायद आपके लिए भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने बीते कुछ सालों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, जिसके बाद से जहां एक तरफ फैंस इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हुए नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ उम्र के फांसलों की वजह से कई बार सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इन्हे ट्रोल होते हुए भी देखा जाता है|

By Anisha